दिल्ली-NCR में कल का मौसम; 4 दिन बूंदाबांदी, इस हफ्ते का हाल, कितना रहेगा तापमान?
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के साथ NCR में अधिकतम तापमान के 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में एकबार फिर बारिश का मौसम आ गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में 16 सितंबर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ जगहों पर तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ मध्यम बारिश देखी गई। शनिवार को भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को दिल्ली का कम से कम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के आम तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी हल्की बारिश की संभावना है। IMD ने कल यानी रविवार को भी दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।
सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने सोमवार यानी 14 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। शाम से रात के दौरान भी हल्की बारिश संभव है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक दिल्ली-NCR में हल्की बारिश या बूंदाबादी की संभावना जताई है।
16 सितंबर तक बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग ने 15 और 16 सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 17 और 18 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।
63 पर आया AQI
मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। CPCB के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। दिल्ली में सुबह नौ बजे एक्यूआई 63 अंक रिकॉर्ड किया गया।
बना कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भी बारिश
वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ और आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में 13 तारीख को भी झमाझम बारिश हो सकती है। 13 से 14 तारीख के दौरान भी पश्चिमी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

