Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi NCR is shivering in bone-chilling cold coldwave expected for next two days
हाड़ जमा देने वाली ठंड से ठिठुरे दिल्ली-NCR, 2 दिन शीतलहर के लिए रहें तैयार

हाड़ जमा देने वाली ठंड से ठिठुरे दिल्ली-NCR, 2 दिन शीतलहर के लिए रहें तैयार

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है।

Jan 05, 2026 05:45 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते रविवार को दिनभर लोग परेशान रहे। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति रह सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। दिल्ली आने वाली हवा इस समय दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पश्चिमी है। यह हवा अपने साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात और रेगिस्तान के क्षेत्रों की गलन ला रही है, जिसके चलते दिन के समय भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 दिन 15-20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशान

दिल्ली का पालम इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली का पालम इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और कहीं-कहीं घना रहेगा।

नोएडा में 6 डिग्री पारा : नोएडा और ग्रेटर नोएडा का तापमान इस मौसम में पहली बार 6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। वहीं गाजियाबाद में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:2025 में दिल्ली का 65% वायु प्रदूषण NCR के शहरों से आया: CSE की रिपोर्ट में दावा

कोहरे के कारण 40 से ज्यादा विमान रद्द

दिल्ली कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को भी विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। जानकारी के मुताबिक दृश्यता के स्तर में कमी के चलते चालीस से ज्यादा विमान सेवाओं को रद्द करना पड़ा। साथ ही कई विमान सेवाओं का संचालन निर्धारित समय से विलंब से हो सका। उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में इन दिनों घने कोहरे की स्थिति देखी जा रही है। कई हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर शून्य तक पहुंच जा रहा है। इसके चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर भी विमान सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।