दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश, तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश, तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि लोगों को एक बार फिर जलभराव और जाम में फंसने का डर सता रहा है। शुक्रवार को कुछ देर की बारिश में ही दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया था। यहां तक की दिल्ली एयरपोर्ट भी इसकी चपेट में आ गया और पानी एयरपोर्ट के अंदर तक चला गया। सड़कों पर भी गाड़ियां जलभराव के बीच रेंगती नजर आईं। इस बीच आज फिर सुबह से जोरदार बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है। इसके बाद दोपहर को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभवना है। शनिवार शाम को भी ऐसी ही सथिति रह सकती है।

इन इलाकों में मध्यम बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

5-10 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 6 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान नयूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 7 से 10 सितंबर को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। इन 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-NCR में फिर झमाझम बारिश, तूफान की भी आशंका; रेड अलर्ट जारी