
दिल्ली-NCR में मौसम की पलटी, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, फिजा में घुली ठंडक
दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर बाद मौसम ने गजब पलटी मारी। सुबह से उमस से परेशान लोगों को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने खूब राहत पहुंचाई है।
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए इस बार का मॉनसून अब तक शानदार रहा है। तेज बारिश के साथ हवाओं ने कई बार मौसम कूल-कूल कर दिया। इसी कड़ी में आज फिर मौसम ने पलटी मारी और दोपहर में तेज धूप की जगह बादलों ने ले ली। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने दिल्ली और एनसीआर शहरों को पानी-पानी कर दिया। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। दोपहर 1 बजे के बाद काले बादल जमकर बरसे और लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है।

क्या था मौसम विभाग का अलर्ट?
दिल्ली के मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए बताया कि दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है। यह बारिश कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना (हरियाणा), मुजफ्फरनगर, बागपत, खेकड़ा और पिलखुवा (उत्तर प्रदेश) में भी हो सकती है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र, करनाल, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी दादरी, झज्जर, फरुखनगर, नारनौल (हरियाणा), देवबंद, खतौली, बड़ौत, खुर्जा, हाथरस, सादाबाद (उत्तर प्रदेश), झुंझुनू, नगर, लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ (राजस्थान) में हल्की बारिश होने की संभावना है।
एक और अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के बचे दिन के लिए भी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। आईएमडी ने बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान, दिल्ली के कई स्थानों (नरेला, अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, इग्नू), असंध, सफीदों, गन्नौर (हरियाणा), कांधला, बड़ौत और बागपत (उत्तर प्रदेश) में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश और मध्यम गरज-चमक की संभावना है।
वहीं, दिल्ली के कुछ स्थानों (बवाना, कंझावला, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, मुंडका, विवेक विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, तुगलकाबाद, छतरपुर, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, जींद, पानीपत, गोहाना, मेहम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, झज्जर, फरुखनगर, औरंगाबाद (हरियाणा), शामली, खेकड़ा, जट्टारी (उत्तर प्रदेश) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली (30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं) चलने की संभावना है।
इसके अलावा, यमुनानगर, बरवाला, हांसी, चरखी दादरी, मट्टनहैल, सोहाना, पलवल, नूंह, होडल (हरियाणा), गंगोह, मोदीनगर, पिलखुवा, खैर, नंदगाँव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद (उत्तर प्रदेश) और भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर, नगर, डीग (राजस्थान) में रुक-रुक कर हल्की बारिश/बूँदा-बाँदी होने की संभावना है।
बारिश का नजारा देखिए


आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने आगे की अपडेट देते हुए बताया कि 20 अगस्त को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री तक रहेगा। 21 अगस्त से 24 अगस्त के बीच की बात करें तो हल्की बारिश की संभावना सभी दि बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है।




