दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, 9 उड़ाने भी डायवर्ट; भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट में भी पानी भर गया। उधर उड़ानों पर भी खराब मौसम का असर देखा गया। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, 9 उड़ाने भी डायवर्ट; भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल
दिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, 9 उड़ाने भी डायवर्ट

कुछ ही देर की बारिश में दिल्ली एनसीआर एक बार फिर पानी-पानी हो गया है। शुक्रवार की शाम लोगों को जगह-जगह जलभराव और भारी जाम का सामना करना पड़ा जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। इस बार दिल्ली एयरपोर्ट भी भारी बारिश की चपेट में आ गया और पानी एयरपोर्ट के अंदर घुस गया। इसके अलावा टर्मिनल 2 और 3 के पास की सड़कों और सामने के इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा और कुल 9 फ्लाइट डायवर्ट कर दी गईं है।

एक अधिकारी ने बताया कि चार-चार उड़ानों को जयपुर और लखनऊ और एक उड़ान को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। अधिकारी ने आगे बताया कि ये उड़ानें दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच डायवर्ट की गईं।

वहीं जलभराव को लेकर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोपहर को हुई भारी बारिश के कारण टर्मिनल के पहुंच मार्ग और बाहर के क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। डायल ने कहा, जमा हुए पानी को कुछ समय के भीतर ही हटा दिया गया।

जन्माष्टमी के मौके पर भारी बारिश

शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव के लिए बाहर निकले लोग अचानक हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गए। जैसे ही बारिश तेज हुई, सड़कों पर पानी भर गया, हर तरफ छतरियां नजर आने लगीं और लोग बचने के लिए आश्रयों की ओर भागते दिखे। तीन घंटे की बारिश को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, पालम में सुबह 11:30 बजे से दोपहर ढ़ाई बजे के बीच 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि नजफगढ़ में सुबह साढ़े आठ बजे से 11:30 बजे के बीच 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अधिकांश अन्य निगरानी केंद्रों पर इस अवधि के दौरान कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

आईएमडी ने दोपहर सवा दो बजे जारी अपने पूर्वानुमान में कहा था कि अपराह्न सवा दो बजे से शाम सवा चार बजे के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शाम पांच बजे से रात आठ बजे के बीच अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने एवं बिजली कड़कने, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भाषा से इनपु

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली एयरपोर्ट पर भरा पानी, 9 उड़ाने भी डायवर्ट; भारी बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल