Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ncr air pollution today aqi update fog flight cancellation traffic advisory
दिल्ली-NCR में आज भी आबोहवा जहरीली, धुंध में कुछ नहीं दिख रहा! जानिए कहां कितना AQI

दिल्ली-NCR में आज भी आबोहवा जहरीली, धुंध में कुछ नहीं दिख रहा! जानिए कहां कितना AQI

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है; शनिवार को कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया और खराब दृश्यता के चलते 170 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Dec 20, 2025 08:52 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर जहरीली हवा के संकट को झेल रहा है। पिछले हफ्तेभर से हवा गंभीर स्तर पर बनी हुई है। राजधानी की हवा शुक्रवार को और जहरीली हो गई। घने कोहरे, हवा की धीमी रफ्तार और बादलों के कारण प्रदूषण के स्तर में तेज इजाफा हुआ है। इस कारण दिल्ली में एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 या उससे अधिक दर्ज किया गया। आज भी सुबह से ही दिल्ली में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। कई जगहों पर एक्यूआई आज भी 400 के पार ही बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां कितना AQI (सुबह 8 बजे)

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)384बेहद खराब
मुंडका418गंभीर
विवेक विहार435गंभीर
जहांगीरपुरी428गंभीर
वजीरपुर424गंभीर
आईटीओ437गंभीर
द्वारका417गंभीर
आनंद विहार434गंभीर
पंजाबी बाग417गंभीर
आरकेपुरम409गंभीर
नोएडा406गंभीर
ग्रेटर नोएडा362बेहद खराब
गाजियाबाद359बेहद खराब
गुरुग्राम348बेहद खराब
फरीदाबाद246खराब

एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम, उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित

दिल्ली के एयरपोर्ट पर कोहरे और धुंध का असर आज भी देखने को मिल रहा है। इस बीच एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लिखा है, "दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी अभी भी जारी है। सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट फ्लाइट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।"

delhi airport

कल 177 उड़ानें हुई थीं रद्द

राजधानी समेत समूचे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को दृश्यता बेहद कम होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। इसके अलावा कई उड़ानों का परिचालन तय समय से देरी से हुआ। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़कों पर रेंग रहा ट्रैफिक

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही घना कोहरा और धुंध छाई हुई है। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वाहन चालक फॉग लाइट का सहारा ले रहे हैं। वहीं दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आ रहीं कुछ ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

Delhi Pollution

दिल्ली-एनसीआर में जाम न लगने पाए : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर होती वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों, नगर निकायों और संबंधित केंद्रीय एजेंसियों की कार्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने खराब वायु गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए घोषणा की कि जनवरी 2026 से दिल्ली-एनसीआर की कार्य योजनाओं की समीक्षा हर महीने मंत्री स्तर पर की जाएगी। भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि दिल्ली-एनसीआर के 62 भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात प्रबंधन दुरुस्त करने, कॉरपोरेट व औद्योगिक इकाइयों में ईवी और सीएनजी बसों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कार्यालयों की शिफ्ट पर भी जोर दिया।

AQi delhi

कई स्टेशनों पर एक्यूआई रहा 400 से ज्यादा

कल पूरे राजधानी क्षेत्र का औसत एक्यूआई 374 रहा। यह एक दिन पहले के मुकाबले एक अंक कम है, लेकिन अति गंभीर श्रेणी वाले इलाकों की संख्या में इजाफा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 14 पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 26 केंद्रों पर यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। शनिवार तक एक्यूआई के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने और रविवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

प्रदूषण के प्रकोप से फिलहाल राहत नहीं

दिल्ली की हवा अभी पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं है। दरअसल, अभी दिल्ली में प्रदूषण का उत्सर्जन करने वाले तमाम स्रोत बने हुए हैं। वहीं, प्रदूषक कणों को विसर्जित करने के लिए बारिश या तेज हवा चलने जैसे मौसमी कारक नहीं बन रहे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।