साल नया लेकिन दिल्ली की हवा पहले की तरह जहरीली, हर तरफ छाई धुंध; जानिए कहां कितना AQI

Jan 01, 2026 09:49 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi AQI Update: साल 2026 की पहली सुबह दिल्ली में 'बेहद खराब' हवा और घनी धुंध के साथ हुई, जहां सोनिया विहार और आनंद विहार में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है और अगले छह दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

साल नया लेकिन दिल्ली की हवा पहले की तरह जहरीली, हर तरफ छाई धुंध; जानिए कहां कितना AQI

नए साल की पहली सुबह दिल्लीवासियों के लिए पुरानी मुसीबत लेकर आई। आज सुबह से ही दिल्ली के आसमान में धुंध की चादर छाई हुई है। कुछ जगहों पर कोहरा भी है। ऐसे में कोहरे और धुंध की वजह से दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। वहीं दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। ज्यादातर जगहों पर एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया।

AQI ने फिर छुआ खतरनाक स्तर

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। यह 'बेहद खराब' कैटेगरी में आता है। शहर के 29 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर 'बेहद खराब' और 7 स्टेशनों पर 'गंभीर' स्तर की हवा दर्ज की गई। सबसे खराब हालत सोनिया विहार की रही जहां AQI 420 दर्ज किया गया वहीं आनंद विहार में AQI 419 तक पहुंच गया।

कहां कितना AQI (सुबह 9 बजे तक)

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)371बेहद खराब
मुंडका406गंभीर
सोनिया विहार420गंभीर
जहांगीरपुरी409गंभीर
वजीरपुर411गंभीर
रोहिणी412गंभीर
डीटीयू390बेहद खराब
आनंद विहार419गंभीर
पंजाबी बाग388बेहद खराब
नरेला402गंभीर
नोएडा365बेहद खराब
ग्रेटर नोएडा340बेहद खराब
गाजियाबाद342बेहद खराब
गुरुग्राम324बेहद खराब
फरीदाबाद228खराब

अगले छह दिन राहत नहीं

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने चेतावनी दी है कि अगले छह दिनों तक हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में ही रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि कम हवा की रफ्तार (10 किमी प्रति घंटे से कम) और कम वेंटिलेशन इंडेक्स की वजह से प्रदूषक फैल नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को AQI 388 था, जो सोमवार के 401 से थोड़ा बेहतर था।

दिल्ली प्रदूषण

ठंड और धुंध का साथ

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग और अयानगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा कम है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पालम में 7.7, लोधी रोड में 6.8 और रिज में 7.8 डिग्री तापमान रहा। नए साल के दिन आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। घनी धुंध पूरे दिन बनी रहेगी।

2025 में भी दिल्ली रही सबसे प्रदूषित

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की नई रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में दिल्ली एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रही। इसके बाद गाजियाबाद और नोएडा का नंबर आता है। सालाना PM2.5 का औसत पिछले साल से थोड़ा कम हुआ, लेकिन अक्टूबर-दिसंबर के प्रदूषण सीजन में यह स्तर पिछले साल से ज्यादा रहा। दिल्ली के सभी 40 स्टेशनों पर PM2.5 मानक से करीब दोगुना दर्ज किया गया। एनसीआर के 29 शहरों में से केवल 14 शहरों का ही 75 प्रतिशत से ज्यादा डेटा उपलब्ध था।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
;;;