Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ncr 4 tourists lost life in goa club fire husband saved wife before death
गोवा का गम: पत्नी को बचा 3 सालियों को निकालने गए थे UP के विनोद, क्लब में चारों जिंदा जल गए

गोवा का गम: पत्नी को बचा 3 सालियों को निकालने गए थे UP के विनोद, क्लब में चारों जिंदा जल गए

संक्षेप:

म्यूजिक, डांस और मस्ती के बीच गोवा के क्लब में भड़की जिंगारी ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। भीषण हादसा गोवा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड समेत देशभर के कई परिवारों को कभी नहीं भरने वाला जख्म दे गया। दिल्ली-गाजियाबाद के एक परिवार के भी चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। 

Dec 08, 2025 11:18 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

म्यूजिक, डांस और मस्ती के बीच गोवा के क्लब में भड़की जिंगारी ने 25 लोगों की जिंदगी छीन ली। भीषण हादसा गोवा के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड समेत देशभर के कई परिवारों को कभी नहीं भरने वाला जख्म दे गया। दिल्ली-गाजियाबाद के एक परिवार के भी चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को बचाने के बाद तीन सालियों को निकालने के लिए अंदर गए विनोद जोशी उनके साथ ही अग्निकांड का शिकार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपनी तीन बहनों और पति के साथ 4 दिसंबर को गोवा गईं भावना जोशी की जिंदगी कुछ ही मिनटों में पूरी तरह तबाह हो गई। उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात जब आग लगी तो उसमें भावना जोशी पति और तीन बहनों के साथ मौजूद थीं। डांस के बीच हुई आतिशबाजी से जैसे ही क्लब में आग भड़की, अफरा-तफरी मच गई।

लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। विनोद कुमार ने किसी तरह अपनी पत्नी भावना को मेन गेट से बाहर धक्का देकर उनकी जिंदगी बचा ली। धुएं की वजह आंखों में जलन और खांसते हुए किसी तरह भावना ने खुद को संभाला ही था कि पति उनकी तीन बहनों को बचाने के लिए दोबारा अंदर चले गए। अंदर भावना की तीन बहनें अनिता, सोरज और कमला फंसी थीं। लेकिन विनोद ना तो उनकी जिंदगी बचा सके और ना ही खुद बचकर निकल सके। विनोद पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहते थे जबकि उनकी सालियां दिल्ली की रहने वाली थीं।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में मारे गए सभी 25 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, जिनमें 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल हैं। सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार की पहचान भावना ने की। इस घटना में मारे गए एक अन्य पर्यटक की पहचान कर्नाटक के इशाक के रूप में हुई है। मृतकों में से 20 नाइटक्लब के कर्मचारी थे, जिनमें उत्तराखंड के पांच, नेपाल के चार, झारखंड और असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल है।

ये भी पढ़ें:गोवा के नाइटक्लब में चल रहा था डांस, डांसर ने बताई आग लगने की पूरी कहानी; वीडियो
ये भी पढ़ें:गोवा नाइट क्लब हादसा: मरने वालों में सबसे ज्यादा उत्तराखंड के लोग, कितनी संख्या?
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।