Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi nce air pollution toxic air Noida second polluted city in country aqi crosses 300 mark
हवा में तेजी से घुलता जहर, पलूशन फैलाने वाले शहरों में नोएडा देश में दूसरे नंबर पर

हवा में तेजी से घुलता जहर, पलूशन फैलाने वाले शहरों में नोएडा देश में दूसरे नंबर पर

संक्षेप: Noida Air Pollution: नोएडा के तीन स्थानों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 352, सेक्टर-116 का 354 और सेक्टर एक का 312 दर्ज किया गया। इस सीजन में अब तक सेक्टर-62 में एक्यूआई 300 से कम ही रहा है।

Mon, 20 Oct 2025 09:19 AMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा रविवार को देश का दूसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। जबकि, 333 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले स्थान पर रहा। जनवरी के बाद अक्तूबर महीने में दो बार एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में जा चुका है। वहीं, छह दिनों से लगातार हवा खराब और बेहद खराब श्रेणी में है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नोएडा के तीन स्थानों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 352, सेक्टर-116 का 354 और सेक्टर एक का 312 दर्ज किया गया। इस सीजन में अब तक सेक्टर-62 में एक्यूआई 300 से कम ही रहा है।

जबकि,पिछले साल यह स्थान सबसे अधिक वायु प्रदूषित था। इन स्थानों पर पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 500 से पार कर गया है। वहीं पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर भी 400 से अधिक है। पटाखे चलने की स्थिति में रात में वायु प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए काम चल रहा है। नियमित रूप से वायु प्रदूषण की समीक्षा और नियंत्रण के लिए कार्य हो रहे हैं।

बैठक नहीं हो सकी

वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,तीनों प्राधिकरणों और अन्य विभाग की बैठक नहीं हो पाई है। इससे वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए होने वाले काम धीमी गति से चल रहे हैं। जबकि इस सीजन में नोएडा और ग्रेनो एक-एक बार देश के सबसे वायु प्रदूषित शहर रह चुके हैं।

ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए उपकरण लगाए

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सात स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए उपकरण लगाए गए हैं। नोएडा में चार और ग्रेनो में तीन स्थानों पर उपकरण लगे हैं। ये उपकरण दीवाली के दिन ध्वनि प्रदूषण की स्थिति बताएंगे। दीवाली के दिन प्रत्येक साल ध्वनि प्रदूषण भी मानकों से अधिक रहता है। अस्पतालों के सामने साइलेंट जोन होने के बावजूद ध्वनि प्रदूषण की स्थिति काफी खराब होती है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।