Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi mumbai expressway dehradun highway connectivity travel time reduced 2026
नए साल पर दिल्लीवालों को तोहफा! हाई-वे और एक्सप्रेस-वे से सफर होगा सुहाना,समय की होगी बचत

नए साल पर दिल्लीवालों को तोहफा! हाई-वे और एक्सप्रेस-वे से सफर होगा सुहाना,समय की होगी बचत

संक्षेप:

नए साल में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और देहरादून हाईवे के महत्वपूर्ण हिस्से खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे जयपुर, मुंबई और देहरादून तक का सफर अब आधे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।

Dec 30, 2025 05:51 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, आशीष गुप्ता। नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी होने से लोगों का जीवन आसान होगा। एक हाईवे देहरादून तक का सफर सुहाना बनाएगा, तो एक एक्सप्रेस-वे का नौ किलोमीटर हिस्सा पूरा होने से दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली और यमुनापार के लोगों के लिए जयपुर व मुंबई की तक की सड़क यात्रा आधे समय मे पूरी करेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मिलेगी सुविधा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का डीएनडी से मीठापुर तक नौ किलोमीटर का महत्वपूर्ण खंड जून 2026 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस नए खंड के खुलने से नोएडा, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए यह बड़ी सुविधा साबित होगी, क्योंकि वे इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बांदीकुई-जयपुर लिंक के जरिए केवल तीन घंटे में जयपुर पहुंच सकते हैं। इसका मुंबई तक बाकी हिस्सा भी वर्ष 2026 के मध्य तक पूरा होगा। इसके बाद मात्र 12 घंटे में मुंबई पहुंच सकेंगे। मीठापुर चौक पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले ही तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:रफ्तार के साथ उड़ान भरेगी राजधानी, 2026 में बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बदले जाएंगे 45 साल पुराने बिजली पैनल, पानी के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

देहरादून तक ढाई घंटे में पहुंचेंगे

दिल्ली-देहरादून हाई-वे को जनवरी में खोलने की तैयारी है। 210 किलोमीटर लंबा यह हाईवे अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-नौ से शुरू होकर लोनी, बागपत, करौंदा (मुजफ्फरनगर), शामली व सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक बना है। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून उपहुंचने में छह घंटे लगते हैं। इस हाईवे के खुलने से यात्रा का समय घटकर मात्र ढाई घंटे रह जाएगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी ।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में 11 की जगह 13 जिलों से कैसे होगा फायदा? जानिए क्या-क्या बदल जाएगा
Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।