दिल्ली: तीन मेट्रो स्टेशन बनेंगे ट्रिपल-इंटरचेंज हब, समय की बचत के साथ इस एक झंझट से भी मुक्ति

Jan 18, 2026 03:21 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बीते दो दशक से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को सिर्फ कश्मीरी गेट मेट्रो में ही ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन (जहां तीन मेट्रो लाइन एकसाथ मिलती हैं) की सुविधा मिलती है जो कि रेड, येलो और वायलेट लाइनों को आपस में जोड़ते हैं।

दिल्ली: तीन मेट्रो स्टेशन बनेंगे ट्रिपल-इंटरचेंज हब, समय की बचत के साथ इस एक झंझट से भी मुक्ति

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए आने वाले दिनों में सफर और आरामदायक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब दिल्ली में एक नहीं बल्कि तीन और नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन होंगे। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत आजादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर जल्द नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही आजादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन भी ट्रिपल-इंटरचेंज हब के रूप में काम करेंगे।

बीते दो दशक से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को सिर्फ कश्मीरी गेट मेट्रो में ही ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन (जहां तीन मेट्रो लाइन एकसाथ मिलती हैं) की सुविधा मिलती है जो कि रेड, येलो और वायलेट लाइनों को आपस में जोड़ते हैं। ये स्टेशन उत्तर और उत्तर-पश्चिम के आवासीय क्षेत्रों को मध्य और दक्षिणी दिल्ली से जोड़ता है। तीन और नए ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन के और बन जाने से समय की तो बचत होगी ही साथ ही बार-बार ट्रेन बदलने की झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी।

जादपुर, नई दिल्ली और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन भी ट्रिपल-इंटरचेंज हब के रूप में काम करेंगे।

साल के अंत तक

फेज-4 के तहत, आजादपुर मेट्रो स्टेशन येलो लाइन, पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन को जोड़ेगा, जिससे बार-बार ट्रेन बदले बिना ही उत्तर-पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच सीधी यात्रा हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह स्टेशन 2026 के अंत तक ट्रिपल इंटरचेंज के रूप में शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली मेट्रो और लाजपत नगर मेट्रो

डीएमआरसी अधिकारियों ने आगे बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन येलो लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ग्रीन लाइन को जोड़ेगा जिससे हवाई अड्डे, मध्य दिल्ली और शहर के पश्चिमी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी पहले से कई बेहतर हो जाएगी। वहीं लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन, पिंक लाइन और आगामी गोल्डन लाइन को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण दिल्ली में पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं फेज-5 (ए) में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन बनाने की प्लानिंग है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें