काम की बात: Delhi Metro: दिल्ली में आज 16 नहीं 17 मेट्रो स्टेशन बंद, 3 पर सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा; पूरी लिस्ट
Delhi Metro Stations Close: सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण आज दिल्ली में 16 नहीं 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ऐलान किया है कि सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।

Delhi Metro Stations Close: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण आज भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा है। डीएमआरसी ने कल 16 मेट्रो स्टेशन बंद रखे थे। आज इनकी संख्या 17 है। इसके पीछे की वजह सुरक्षा चिंताएं बताई गई हैं। आदेश के मुताबिक, बंद के बावजूद राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज यानी 24 जुलाई को भी बंद रहेंगे। यह लगातार तीसरा दिन है जब सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को बंद रखा जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि ये स्टेशन शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
कौन-कौन से स्टेशन बंद रहेंगे
बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।
3 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शन से जुड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ये स्टेशन लंबे समय तक बंद रहे थे, जिससे कार्यालय जाने वालों, छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कल 14 घंटे बाद खोले गए मेट्रो गेट
इससे पहले बृहस्पतिवार को केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक स्टेशनों के प्रवेश द्वार करीब 14 घंटे बाद शाम को खोले गए, जबकि अन्य स्टेशन बंद रहे। कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी और सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा, जिससे यातायात दबाव बढ़ गया।
सोमवार को भी जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ स्टेशन कुछ घंटों के लिए बंद किए गए थे।


