Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Metro statement on dmrc staff quarter fire three deaths in adarsh nagar
दिल्ली मेट्रो ने DMRC स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से 3 लोगों की मौत पर जताया दुख, जानें क्या कहा…

दिल्ली मेट्रो ने DMRC स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से 3 लोगों की मौत पर जताया दुख, जानें क्या कहा…

संक्षेप:

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के स्टाफ क्वार्टर्स के इमारत के एक फ्लैट में सोमवार देर रात आग लगने से एक दंपती और उनकी 10 वर्षीय बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। डीएमआरसी ने इस घटना पर एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

Jan 06, 2026 12:59 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजीव शर्मा
share Share
Follow Us on

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के स्टाफ क्वार्टर्स के इमारत के एक फ्लैट में सोमवार देर रात आग लगने से एक दंपती और उनकी 10 वर्षीय बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। डीएमआरसी ने इस घटना पर एक बयान जारी कर इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दिल्ली के आदर्श नगर में DMRC स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, 3 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बयान जारी कर कहा कि मुकुंदपुर में दिल्ली मेट्रो की रेजिडेंशियल कॉलोनी के एक फ्लैट में आग लगने की घटना में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सुबह अपने एक साथी अजय विमल (45), उनकी पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी को खो दिया।

अनुज दयाल ने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब 2:34 बजे हुई। तुरंत कार्रवाई और कोशिशों के बावजूद, परिवार के सदस्य अपने बेडरूम में मृत पाए गए। पुलिस इस दुखद घटना के कारणों की आगे जांच कर रही है।

डीएमआरसी, पुलिस अधिकारियों को सभी जरूरी सहयोग दे रहा है और दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ खड़ा है।

डीएमआरसी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और मृतक के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है। यह नुकसान पूरे डीएमआरसी परिवार के लिए दिल तोड़ने वाला पल है।

फ्लैट के अंदर मिले तीन लोगों के जले हुए शव

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह 2:39 बजे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के रिहायशी क्वार्टर से मिली। इस पर 6 फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए। आग ने बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। फ्लैट में घुसने दमकलकर्मियों को तीन शव मिले, जो बुरी तरह जल चुके थे।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग कमरे में रखे घरेलू सामानों की वजह से लगी हो सकती है। पुलिस ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो के 23 साल पूरे, पटरी पर दौड़ी पहली ट्रेन; पढ़िए अनसुने किस्से
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो फेज-4 के सभी स्टेशनों पर लगेंगी AI स्कैनर मशीनें, ये होंगे 4 फायदे
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।