दिल्ली को मिलेगा पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर, इन दो रूट्स पर जल्द शुरू होगी मेट्रो

Feb 18, 2026 05:48 am ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फेज चार में बनकर तैयार मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होगी। प्रधानमंत्री इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

दिल्ली को मिलेगा पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर, इन दो रूट्स पर जल्द शुरू होगी मेट्रो

फेज चार में बनकर तैयार मजलिस पार्क-मौजपुर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर जल्द ही मेट्रो सेवा शुरू होगी। प्रधानमंत्री इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन की तारीख की अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। लेकिन डीएमआरसी के एक नोट के अनुसार 21 या 22 फरवरी को दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन शुरू हो सकता है। इससे दिल्ली को पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर मिल जाएगा। इससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि डीएमआरसी उद्घाटन की तैयारियों में भी जुटा है। यही वजह है कि कार्यक्रम के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

दोनों कॉरिडोर कई माह पहले से बनकर तैयार हैं। मेट्रो का ट्रायल और मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच भी पूरी की जा चुकी है। इन दोनों कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर दिल्ली एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 416.476 किलोमीटर हो जाएगा।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।