काम की बात: दिल्ली में मेट्रो के मेगा विस्तार से गांवों तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, ये होंगे नए कॉरिडोर

नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Metro Extension: दिल्ली मेट्रो फेज पांच बी की मेट्रो परियोजनाओं पर अमल होने के बाद दिल्ली के दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ेगा। कुल सात नए कॉरिडोर बनने हैं, जिनमें 2029 तक चार कॉरिडोर बनेंगे। 

दिल्ली में मेट्रो के मेगा विस्तार से गांवों तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, ये होंगे नए कॉरिडोर

Delhi Metro Mega Extension: दिल्ली में मेट्रो निर्माण के फेज पांच बी में सात नए कॉरिडोर बनेंगे। इसकी लंबाई 97.158 किलोमीटर होगी और इसमें 65 नए स्टेशन बनेंगे। इनमें से 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। फेज पांच बी की मेट्रो परियोजनाओं पर अमल होने के बाद दिल्ली के दूर दराज व ग्रामीण क्षेत्रों में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ेगा। साथ ही गुरुग्राम से नरेला तक मेट्रो से आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।

2029 तक बनेंगे चार कॉरिडोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर इसका ऐलान किया। इन पर 48,204.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें से चार कॉरिडोर प्रमुखता के आधार पर वर्ष 2029 तक बनाए जाएंगे।

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 576 KM से ज्यादा होगा

नरेला उपनगरी परियोजना के विकास को भी इससे रफ्तार मिलेगी। साथ ही परियोजना पूरी होने पर दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 576.074 किलोमीटर हो जाएगा। मौजूदा समय में नजफगढ़ व नांगलोई के बीच आवागमन की सुविधा बेहतर नहीं है। ढांसा बस स्टैंड नजफगढ़ से नांगलोई के बीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होने से आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी। साथ रणहौला, बक्करवाला, बापरोला, दिचाऊं कलां जैसे ग्रामीण क्षेत्र मेट्रो से जुड़ जाएंगे। समयपुर बादली-नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कॉरिडोर येलो लाइन की विस्तार परियोजना होने के कारण इससे गुरुग्राम से नरेला तक मेट्रो सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

सिरसपुर, खेड़ा कलां, होलंबी कलां, अलीपुर, शाहपुर गढ़ी इत्यादि ग्रामीण इलाके भी मेट्रो से जुड़ जाएंगे। सिरसपुर में दिल्ली सरकार का बड़ा अस्पताल भी बन रहा है। इससे मरीजों को भी फायदा होगा। केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर बनने से मध्य दिल्ली को फायदा होगा। वहीं, जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर बनने से मध्य व दक्षिणी दिल्ली को फायदा होगा। शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज तीन कॉरिडोर से यमुना पार में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ेगा।

अभी फेज चार की 88.375 किलोमीटर नेटवर्क निर्माणाधीन है। वहीं फेज पांच ए में 16.075 किलोमीटर के तीन कॉरिडोर बनाने की पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है।

पहला: ढांसा बस स्टैंड नजफगढ़-नांगलोई

समयपुर बादली से नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक 12.89 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, जो यलो लाइन की विस्तार परियोजना होगी। इस पर आठ स्टेशन होंगे। सिरसपुर व नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

दूसरा: केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़

केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़ के बीच 15.969 किलोमीटर का काॅरिडोर बनेगा। इसका 13.721 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत और 2.248 किलोमीटर एलिवेटेड होगा। इसके 10 स्टेशन में से नौ स्टेशन भूमिगत और एक एलिवेटेड स्टेशन होगा।

तीसरा: समयपुर बादली-नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

ढांसा बस स्टैंड नजफगढ़ से नांगलोई तक 11.859 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर नौ स्टेशन होंगे। इसमें नरेश पार्क एक्सटेंशन, रणहौला, बक्करवाला, बापरोला, दिचाऊं कलां और नजफगढ़ एक्सटेंशन शामिल होगा।

चौथा : कीर्ति नगर से पालम तक

कीर्ति नगर से पालम तक 9.967 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। 8.397 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत और 1.57 किलोमीटर एलिवेटेड हिस्सा होगा। इसके छह स्टेशनों में से पांच भूमिगत और एक एलिवेटेड स्टेशन होगा।

पांचवां: जोर बाग से मीठापुर तक

जोर बाग से मीठापुर तक 16.991 किलोमीटर लंबा एक नया कॉरिडोर बनेगा। इसका 12.275 किलोमीटर भूमिगत और 4.716 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा और 12 स्टेशन होंगे। इनमें सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

छठा: शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज तीन

शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज तीन के बीच 13.197 किलोमीटर का कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 8.99 किलोमीटर भूमिगत और 4.207 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड होगा। इस पर प्रस्तावित आठ स्टेशन में से तीन भूमिगत और पांच एलिवेटेड होंगे। इस कॉरिडोर पर शास्त्री पार्क, निर्माण विहार व त्रिलोकपुरी इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

सातवां: केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34

केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 तक 16.285 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। इस पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। वेस्ट शालीमार बाग, ईस्ट पीतमपुरा, रोहिणी सेक्टर-16 और रोहिणी सेक्टर-29 जैसे क्षेत्र को जोड़ेगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।