दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के सभी तीन कॉरिडोर का कितना हुआ काम, DMRC ने जारी की रिपोर्ट

Dec 09, 2025 05:24 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली मेट्रो के फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) के तहत निर्माणाधीन तीन कॉरिडोर का करीब 73 फीसदी काम पूरा हो चुका है। तकरीबन छह साल पहले शुरू हुए इन तीनों कॉरिडोर का अब भी 27 प्रतिशत निर्माण कार्य बाकी है।

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के सभी तीन कॉरिडोर का कितना हुआ काम, DMRC ने जारी की रिपोर्ट

दिल्ली मेट्रो के फेज 4 (Delhi Metro Phase 4) के तहत निर्माणाधीन तीन कॉरिडोर का करीब 73 फीसदी काम पूरा हो चुका है। तकरीबन छह साल पहले शुरू हुए इन तीनों कॉरिडोर का अब भी 27 प्रतिशत निर्माण कार्य बाकी है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा जारी मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वैसे अलग-अलग कॉरिडोर की बात करें तो तीन में से एक बनकर तैयार है। मुख्य रूप से दो मेट्रो कॉरिडोर का ही काम बाकी है। इसमें भी तुगलकाबाद से एरोसिटी के बीच निर्माणाधीन गोल्डन लाइन पर सबसे कम काम हुआ है। डीएमआरसी का कहना है कि फेज चार की परियोजनाओं पर काम शुरू होने के तुरंत बाद कोरोना महामारी शुरू हो गई थी। इस वजह से दो वर्ष काम प्रभावित रहा। कोरोना के बाद डीएमआरसी ने वर्ष 2026 तक मेट्रो कॉरिडोरों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा था। फेज एक के मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में सात वर्ष तीन माह का समय लगा था।

मजलिस पार्क-मौजपुर के बीच रूट बनकर तैयार

मजलिस पार्क-मौजपुर के बीच 12.3 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का निर्माण वर्ष 2024 तक पूरा होना था। इस वर्ष यह कॉरिडोर बनकर तैयार है। इस पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने का इंतजार है। वहीं, जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का अब तक करीब 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हुआ है। इस कॉरिडोर पर जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर के भूमिगत कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो चुका है।

गोल्डन लाइन का काम सुस्त

गोल्डन लाइन का करीब 65% निर्माण पूरा हो चुका है। इस कॉरिडोर पर 15 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जिसमें 11 भूमिगत स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर का ज्यादातर हिस्सा भूमिगत होने से निर्माण में चुनौतियां ज्यादा हैं। इस वजह से अभी 35% काम बाकी है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।