श्री राम मंदिर; ब्लू लाइन पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को मिला यह नाम

Feb 07, 2026 09:37 pm ISTMohammad Azam एएनआई
share

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन का नाम बदला गया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है।

श्री राम मंदिर; ब्लू लाइन पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को मिला यह नाम

पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मौजपुर) के मयूर विहार पाकेट एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदल गया है।‌ अब इसका नाम श्री राम मंदिर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। इसलिए अब यह श्री राम मंदिर मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने स्टेशन पर बाकायदा यह नया नाम लिखवा भी दिया है।

इन स्टेशनों के पहले भी बदले गए थे नाम

दिल्ली मेट्रो के मयूर विहार पॉकेट-1 से पहले भी कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। इसमें कई स्टेशनों के नामों में संशोधन कर कुछ जोड़ा भी गया है। इसमें महीनों पहले हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम) किया गया था। इसके अलावा दिलली गेट के नाम में दरियागंज जोड़ा गया था, ताकि यात्रियों को सुविधा हो।

सरकार ने की थी पहल

बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने मयूर विहार पाकेट एक मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की डीएमआरसी से सिफारिश की थी। सरकार की पहल पर स्टेशन का नाम बदला है। इस तरह अब दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।