राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के इन 12 स्टेशनों पर आज एंट्री-एग्जिट बंद, देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi Metro Stations Entry-Exit Closed : डीएमआरसी ने जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन आह्वान को देखते हुए आज दिल्ली के राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए हैं।

Delhi Metro 11 stations entry and exit closed
दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

राजधानी दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर राजीव चौक से लेकर पटेल चौक और नई दिल्ली तक 12 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री-एग्जिट को बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्ककतों का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर आज अगले आदेश तक नई दिल्ली जिले के 12 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

1. जनपथ

2. पटेल चौक

3. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट

4. राजीव चौक

5. सेवा तीर्थ

6. मंडी हाउस.

7. लोक कल्याण मार्ग

8. आईएनए

9. चावड़ी बाजार

10. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

11. नई दिल्ली

12. बाराखंभा

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

बता दें कि, आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। 'आप' सहित तमाम विपक्षी दल वोटर लिस्ट की एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम हटाए जाने के आरोपों और अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

धारा 163 लागू, दंगा नियंत्रण वाहन तैनात

जंतर-मंतर के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती के साथ ही दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर से लेकर पूरे नई दिल्ली जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और नई दिल्ली व उसके आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), राज्यसभा सदस्य मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण ने इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू होना प्रस्तावित है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। निषेधाज्ञा के तहत पूर्व लिखित अनुमति के बिना, पांच या अधिक लोगों के सार्वजनिक रूप से जमा होने, सभा करने, जुलूस, प्रदर्शन, घेराव करने और धरने देने पर प्रतिबंध है। यह आदेश नारे लगाने, भाषण देने और आग्नेयास्त्र (हथियार), बैनर, तख्तियां, लाठियां, तलवारें, छड़ें, ईंट-पत्थर या इसी तरह की अन्य वस्तुएं ले जाने पर भी रोक लगाता है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली मेट्रो के इन 12 स्टेशनों पर आज एंट्री-एग्जिट रहेगा बंद, देखें पूरी लिस्ट