Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi metro fare hike from today new rates people gave reaction on dmrc decision full details
केजरीवाल सड़क पर उतरिए; मेट्रो ने बढ़ाया किराया तो दिल्लीवालों ने दिए गजब रिएक्शन

केजरीवाल सड़क पर उतरिए; मेट्रो ने बढ़ाया किराया तो दिल्लीवालों ने दिए गजब रिएक्शन

संक्षेप: दिल्ली में आज से मेट्रो का सफर करने पर आपको ज्यादा किराया चुकाना होगा।बढ़े रेट्स आज से लागू होने के बाद नई रेट लिस्ट भी आ गई है। डीएमआरसी के इस आदेश पर दिल्लीवालों के रिएक्शन आ रहे हैं।

Mon, 25 Aug 2025 11:41 AMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाली मेट्रो में अब यात्रा करने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोर्शन ने आज से किराए में ₹1 से लेकर ₹4 तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब मेट्रो में यात्रा करने पर न्यूनतमन 11 रुपये और अधिकतम 64 रुपये तक देने होंगे। छुट्टी वाले दिन भी कोई राहत न देते हुए किराया बढ़ा दिया गया है। इसपर अब दिल्लीवालों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने तो मेट्रो के ब़े किराए पर अरविंद केजरीवाल को विरोध में सड़क पर उतरने की सलाह दे डाली। किसी ने इसे विकास को किसी ने इसे सुनहरे दिन बताकर तंज कसा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केजरीवाल जी सड़कों पर उतरिए...

दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद एक शख्स ने अजीब मांग कर दी। उसने आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल को इसके विरोध में सड़क पर उतरने की बात कह दी। आलोक कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि केजरीवाल जी सड़क पर आओ, जैसे पहले आते थे नहीं तो ये गरीबों को कहीं का नहीं छोड़ेंगे। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली में तो विकास जमकर हो रहा है।हर तरफ विकास ही विकास है। धन्यवाद रेखा गुप्ता जी। हालांकि ये यूजर ने तंज के लहजे में कहा है।

delhi reaction on dmrc metro fare hike delhi metro fare

जीएसटी से जोड़ दिया कनेक्शन

एक यूजर ने लिखा कि जीएसटी कम करने की बात थी और अब किराए की वसूली शुरू कर दी है? अडानी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वो प्लेन से घूमते हैं और कभी-कभी स्कूल के बच्चों के साथ मेट्रो में फोटो खिंचवा लेते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि आते ही होंगे आम आदमी का हौसला बढ़ाने वाले कि क्या हो गया बढ़ गया तो,बहुत दिनों बाद बढ़ा है,लेकिन पता उसको ही चलता है जो चार पैसे यहां वहां से जैसे तैसे बचाकर अपना गुजारा कर रहा है।

कोई विरोध नहीं होगा क्योंकि बीजेपी ने किया है..

एक यूजर ने मेट्रो के बढ़े किराए पर कहा कि इसके लिए कोई विरोध नहीं होगा क्योंकि बीजेपी ने किया है। एक ने लिखा कि भले ही यह साफ-साफ 10% की बढ़ोतरी है, लेकिन चालाकी से सभी बढ़ी हुई कीमतों को अगले सबसे कम रुपये में बदल दिया गया है। डीएमआरसी यह बहुत चालाकी भरा कदम है। एक और यूजर ने लिखा कि ये मामूली सा किराया बढ़ा कर लोगों को मूर्ख बनाया गया है, जैसे कि एक दिन में एक करोड़ रुपए का फायदा हुआ है क्योंकि सफर मेट्रो का ज्यादा होने लगा है। सरकार कैसे लोगों को एक एक करके चूना लगाती जा रही है,लोगों को पता नहीं लग रहा है।

delhi metro fare hike

कितनी दूरी पर कितना किराया देखिए

दूरी (किलोमीटर में)मौजूदा किराया (₹)नया किराया (₹)
0-2 किमी1011
2-5 किमी2021
5-12 किमी3032
12-21 किमी4043
21-32 किमी5054
> 32 किमी 6064
Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।