
दिल्ली मेट्रो ने का एक और मुकाम, मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर को मिला ये खास खिताब
संक्षेप:
दिल्ली मेट्रो के फेज-IV के महत्वपूर्ण मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर को भारतीय कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI), चेन्नई ने देश की सर्वश्रेष्ठ प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट संरचना श्रेणी में ICI अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया है।
Tue, 28 Oct 2025 12:51 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो को राजधानी की लाइफ लाइन माना जाता है। देश की सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क वाले डीएमआरसी ने कई मुकाम हासिल किए हैं। इस बीच डीएमआरसी के नाम एक और खिताब आया है। DMRC को भारतीय कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI), चेन्नई की ओर से ICI अवॉर्ड 2025 मिला है। यह पुरस्कार देश की सर्वश्रेष्ठ प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट संरचना श्रेणी में मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर के लिए दिया गया है।

दिसंबर 2025 में हैदराबाद में होने वाले पांच सालाने सम्मेलन ACECON में ये अवॉर्ड DMRC को सौंपा जाएगा।
फेज-IV का महत्वपूर्ण हिस्सा
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के फेज-IV विस्तार का हिस्सा है। यह मौजूदा पिंक लाइन का विस्तार है। पूरा होने पर यह भारत की पहली सर्कुलर रिंग मेट्रो लाइन बनेगी, जो राजधानी में कनेक्टिविटी और शहरी गतिशीलता को बढ़ाएगी।

लेखक के बारे में
Anubhav Shakyaभारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




