Delhi Weather Today : दिल्ली पर मॉनसून खूब मेहरबान! सालभर की बारिश का कोटा 4 माह पहले ही पूरा; आज कैसा मौसम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Update : राजधानी दिल्ली पर इस बार मॉनसून खूब मेहरबान बना हुआ है। इसी के चलते दिल्ली में तय समय से 4 महीने पहले ही सालभर की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। बारिश के चलते लोगों को अब उमस और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है।

New Delhi : Vehicles wade through waterlogged roads in Connaught Place following heavy rain in New Delhi on August 25, 2026.
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कनॉट प्लेस में पानी भरी सड़कों से गाड़ियां गुजरते वाहन।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी कई पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार 6 सितंबर के लिए भी दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए 'येलो-ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में साल भर में होने वाली बारिश से ज्यादा पानी अब तक बरस चुका है, जबकि साल पूरा होने में अभी भी लगभग चार महीने बाकी हैं।

पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा था मॉनसून

दिल्ली में इस साल मौसम का रूप काफी हद तक मिला-जुला रहा है। राजधानी की मानक वेधशाला सफदरजंग में फरवरी, मई और जून का महीना सामान्य से कम बारिश वाला रहा है। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मॉनसून का आगमन होता है, लेकिन इस बार मॉनसून पांच दिन की देरी से 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। पहुंचने के बाद भी दिल्ली में मॉनसून की सुस्ती बनी रही। हालांकि, बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और जुलाई और अगस्त, दोनों ही महीनों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। अब सितंबर महीने के पहले सप्ताह में भी जबर्दस्त बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान अभी सामान्य से नीचे बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

साढ़े सात डिग्री गिरा तापमान

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट देखी गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। शुक्रवार की तुलना में यहां पर अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी की हवा में और सुधार हुआ

मौसम के कारकों के चलते राजधानी दिल्ली की हवा लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को यह 71 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर इसमें 12 अंकों का सुधार हुआ है।सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पर मॉनसून मेहरबान! सालभर की बारिश का कोटा 4 माह पहले ही पूरा;आज कैसा मौसम