Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Mercedes crash who is Rohit Killed in Vasant Kunj Accident
छुट्टी लेकर आने का किया था वादा; वसंत कुंज हादसे में मारे गए रोहित की कहानी रुला देगी

छुट्टी लेकर आने का किया था वादा; वसंत कुंज हादसे में मारे गए रोहित की कहानी रुला देगी

संक्षेप:

दिल्ली के वसंत कुंज में एंबियंस मॉल के पास हुई तेज रफ़्तार मर्सिडीज़ दुर्घटना में 23 साल के रोहित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वह एंबियंस मॉल में पॉल नाम के एक फ्रेंच बेकरी-कैफे में शेफ के रूप में काम करता था

Mon, 1 Dec 2025 01:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली के वसंत कुंज में एंबियंस मॉल के पास हुई तेज रफ़्तार मर्सिडीज़ दुर्घटना में 23 साल के रोहित सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वह एंबियंस मॉल में पॉल नाम के एक फ्रेंच बेकरी-कैफे में शेफ के रूप में काम करता था और दुर्घटना के समय अपने दो सहकर्मियों के साथ अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। रोहित उत्तराखंड के चमोली का रहने वाला था और अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोहित के चाचा ने कहा की मौत की खबर सुन उसकी मां सदमे में है। वह बहुत मेहनती था और शेफ़ का काम करता था। हमें नहीं पता था कि ऐसा होगा। हमने उससे आखिरी बार पिछले हफ़्ते बात की थी। उसने छुट्टी लेकर हमसे मिलने आने का वादा किया था। अब मैं उसके माता-पिता से क्या कहूंगा। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, रोहित (23) ही उनके परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जो एक दिन अपना खुद का रेस्तरां खोलने के लिए पैसे बचा रहा था। रविवार तड़के वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग पर एंबियंस मॉल के पास एक मर्सिडीज एसयूवी (जी63) की टक्कर से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये तीनों युवक मॉल के अंदर एक रेस्तरां में काम करते थे और अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद मुनिरका स्थित अपने किराए के मकान में लौटने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। रोहित के परिवार ने बताया कि वह 20 साल की उम्र से ही अपने माता-पिता और भाई-बहनों का सहारा बना हुआ था। वह हर महीने अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा घर भेजता था और अपने सपनों के रेस्तरां के लिए थोड़ा-बहुत बचा रहा था।

रोहित के रिश्तेदार बलवंत सिंह ने अपने आंसू रोकते हुए कहा, वह अकेला कमाने वाला था। हमारा पूरा परिवार उसी पर निर्भर था। उन्होंने बताया कि रोहित शांत स्वभाव का और विनम्र व्यक्ति था, जो कभी किसी पर चिल्लाता नहीं था। सिंह ने कहा, आज (रोहित के बिना) हम नहीं जानते कि चीजों को कैसे संभालेंगे। वह बस घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। घायल हुए कपिल और ललित का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।