दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, अगले 3 महीने इस समय जाने से बचें
Delhi Meerut Expressway Traffic Jam: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मेंटेनेंस कार्य के चलते अगले तीन महीनों के लिए यहां कुछ रूट पर यातायात प्रभावित रहेगा।
Delhi Meerut Expressway Traffic Jam: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एक्सप्रेसवे पर अगले तीन महीनों के लिए मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। इस कारण यहां यातायात प्रभावित रहेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के चलते एक्सप्रेसवे पर पीक आवर्स में जाम की स्थिति रह सकती है।
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मेंटेनेस का कार्य 30 जून 2026 तक चलेगा। शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। इस दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रहने और जाम की स्थिति बन सकती है। फिलहाल एक कैरिजवे पर मेंटेनेंस चल रहा है, लेकिन जल्द ही दोनों कैरिजवे पर काम किया जाएगा।
इन रूट्स पर रहेगा असर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद और मेरठ की ओर जाने वाले हिस्से में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर NH-09 का इस्तेमाल करें, जिससे ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यात्रा से पहले प्लानिंग कर लें। पीक आवर्स में एक्सप्रेसवे पर जाने से बचें। गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखें या समय से पहले घर से निकलें। ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान देरी की संभावना को ध्यान में रखें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
अगर आपको ताजा और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट चाहिए, तो आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स या हेल्पलाइन नंबर 1095 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


