Traffic Advisory: 7 जून तक बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा, जान लें नया रूट
क्या आप भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, या फिर करने वाले हैं। अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। किसी भी तरह की दिक्कत से निपटने के लिए पहले जानिए ट्रैफिक से जुड़ी हर जरूरी बात।

Delhi Meerut expressway traffic diversion: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते 6 जून सुबह 7 बजे से 7 जून की रात तक एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर ट्रैफिक बैन
यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 21.460 के पास मरम्मत कार्य किया जाना है। सड़क और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईएमएस कॉलेज (IMS College) से एबीईएस कॉलेज (ABES College) के बीच एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 6 जून सुबह 7 बजे से लागू होकर 7 जून की रात तक प्रभावी रहेगी।
मेरठ से दिल्ली जाने वाले इस रूट का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी हल्के और भारी वाहनों को आईएमएस कॉलेज के पास से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन एनएच-9, लालकुआं और एबीईएस कॉलेज होते हुए आई.पी.एम. (IPM) के पास दोबारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करेंगे।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ स्थानों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टिव साइनेज और यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात संचालन सुचारू बना रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। विशेष रूप से भारी और मालवाहक वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है।
पुलिस ने बताया कि पूरे समय यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्रबंध भी किए जाएंगे। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

