Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi mcd jama masjid park encroachment survey high court order illegal construction
जामा मस्जिद के पार्कों में अवैध कब्जों पर होगा ऐक्शन, MCD कराएगा मेगा सर्वे

जामा मस्जिद के पार्कों में अवैध कब्जों पर होगा ऐक्शन, MCD कराएगा मेगा सर्वे

संक्षेप:

दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद एमसीडी जामा मस्जिद के पास पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों का सर्वे शुरू करने जा रही है। एक हफ्ते में शुरू होने वाले इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 10, 2026 10:23 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने जामा मस्जिद के आसपास के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों की जांच के लिए सर्वे शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह सर्वे अगले एक हफ्ते के अंदर शुरू हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को MCD को सख्त निर्देश दिया था कि दो महीने के अंदर जामा मस्जिद के नजदीकी पार्कों और खुले स्थानों का विस्तृत सर्वे करके कब्जों की सच्चाई सामने लाई जाए। कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध फोटोग्राफ्स में कब्जे और अवैध निर्माण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन बिना सत्यापन के कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। अगर सर्वे में कब्जा या गैरकानूनी इस्तेमाल पाया गया तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट करने के बाद होगा संयुक्त सर्वे

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई जगहों पर जमीन का मालिकाना हक अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ जमीनें MCD की हैं तो कुछ लाइसेंस के आधार पर दी गई हैं। असली मालिक का पता चलने के बाद संबंधित विभाग के साथ मिलकर सर्वे किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दिल्लीवालों को मिलेंगी 7,500 इलेक्ट्रिक बसें

ज्यादातर अतिक्रमण अस्थायी बताए जा रहे

एक जोनल अधिकारी के अनुसार, रिकॉर्ड में इस इलाके में कोई स्थायी कब्जा दर्ज नहीं है। ज्यादातर मामलों में अस्थायी अतिक्रमण दिखते हैं, जैसे ठेला लगाना, अस्थायी स्टॉल या झोपड़ियां बनाकर व्यापार करना। सर्वे टीम पूरे इलाके का निरीक्षण करेगी, हेडक्वार्टर के दिशानिर्देशों के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी और सिफारिशें देगी। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में भीड़ को भड़काने वाले 10 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की लिस्ट तैयार

तुर्कमान गेट के पास अवैध मार्कज कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

इस बीच मंगलवार रात को MCD ने तुर्कमान गेट के पास रामलीला मैदान में एक अवैध मार्कज कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। इस इमारत में बैंक्वेट हॉल (बारात घर), डायलिसिस सेंटर और अन्य जांच सुविधाएं चल रही थीं। पूरी कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।