LIVE UPDATES
रिफ्रेशLIVE UPDATES
रिफ्रेशDelhi MCD Exit Poll Result 2022 LIVE: दिल्ली में 250 नगर निगम वार्ड के चुनाव में रविवार को मतदान समाप्त हुआ था। मतदान समाप्त होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 50.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वर्ष 2017 में हुए एमसीडी चुनाव में BJP ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। उस वर्ष चुनाव में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार कम मतदान दर्ज किए जाने के बावजूद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं। इन चुनावों में भाजपा के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है तो आम आदमी पार्टी के सामने अपनी साख कायम करने का मुश्किल टास्क... वैसे चुनावों के नतीजे तो सात दिसंबर को आएंगे। उससे पहले एक्जिट पोल के नतीजों पर नजरें हैं। एमसीडी चुनावों के एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्जिट पोल्स (Exit Poll of Delhi MCD Election) पर...
दिल्ली एमडीसी चुनाव को लेकर अब तक के आए एक्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलती नजर आ रही है। आंकड़े बतलाते हैं कि एमसीडी के 250 वार्डों में आम आदमी पार्टी बड़े अंतर के साथ विजयी होती नजर आ रही है। यदि एक्जिट पोल हकीकत में तब्दील होते हैं तो दिल्ली एमडीसी में डेढ़ दशक से काबिज भाजपा की छुट्टी हो जाएगी।
जी न्यूज BARC के एग्जिट पोल के अनुसार एमसीडी की सत्ता पर आम आदमी पार्टी काबिज होती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 82 से 94 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस की हालत खराब नजर आ रही है। कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिल सकती हैं।
TV9 Bharatvarsh के एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली एमसीडी (exit poll delhi mcd election 2022) में आम आदमी पार्टी काबिज होती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 140 से 150 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा के हिस्से में 92 से 96 सीटें जा सकती हैं। दूसरी ओर कांग्रेस को महज 6 से 10 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली एमसीडी (live exit poll delhi mcd election 2022) में आम आदमी पार्टी की सत्ता कायम होती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी के खाते में 159 से 175 सीटें जाती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा को 70 से 92 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को महज 4 से सात सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार भी दिल्ली एमसीडी (live exit poll delhi mcd election 2022) में आम आदमी पार्टी की सत्ता कायम होती नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी के खाते में 159 से 175 सीटें जाती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा को 70 से 92 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को महज 4 से सात सीटें मिल सकती हैं।
दिल्ली एमसीडी चुनाव में एग्जिट पोल (delhi mcd chunav exit poll) के अनुमानों के मुताबिक सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह नजर आ सकता है।
भाजपा - 84-94 सीटें
आप - 146-156 सीटें
कांग्रेस - 6-10 सीटें
अन्य - 0-4 सीटें
टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली एमसीडी (exit poll delhi mcd elections) में आप को 146-156 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 84 से 94 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 6 से 10 सीटें जबकि अन्य को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली एमसीडी (latest delhi mcd election 2022 exit poll) में आम आदमी पार्टी के खाते में 146 से 156 सीटें जाने का अनुमान है। इस एक्जिट पोल के नतीजों में भी भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी के तौर पर उभर रही है।
दिल्ली एमसीडी (latest delhi mcd election 2022 exit poll) में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एग्जिट पोल में भी AAP का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसमें आप को 140 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा के खाते में 99 जबकि कांग्रेस के पाले में 6 सीटें जाती मालूम पड़ रही हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि दिल्ली एमसीडी (mcd chunav delhi exit poll) में लोगों को आम आदमी पार्टी की फ्री बिजली स्कीम भी पसंद आई। 18 फीसद लोगों ने 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम के नाम पर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि दिल्ली एमसीडी (mcd chunav delhi exit poll) में मोदी और केजरीवाल दोनों नेताओं का जादू चला। 17 फीसद लोगों ने केजरीवाल के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोट किया तो दूसरी ओर 34 फीसद लोगों ने पीएम मोदी के नाम पर भाजपा का समर्थन किया।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एमसीडी चुनाव (Exit poll delhi mcd election 2022) में आम आदमी पार्टी बंपर बहुमत के साथ आती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा के खाते में 69 से 91 सीटें जाती मालूम पड़ रही हैं। कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एमसीडी चुनाव (delhi mcd chunav exit poll 2022) के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुमान में आम आदमी पार्टी को 43 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। भाजपा को 35 फीसदी जबकि कांग्रेस को महज 10 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली के एमसीडी चुनावों (delhi mcd election exit poll 2022) में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बंगाली समुदाय के लोगों ने भी आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। 42 फीसद बंगाली लोगों ने आप को जबकि 41 प्रतिशत ने भाजपा को समर्थन दिया है। कांग्रेस के पक्ष में केवल 8 प्रतिशत बंगाली समुदाय गया है।
दिल्ली एमसीडी चुनाव (delhi mcd chunav exit poll) को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली के नागरिक यानी 42 प्रतिशत दिल्ली वासी आप के पक्ष में जाते मालूम पड़ रहे हैं जबकि 34 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में गए हैं। कांग्रेस को दिल्ली के लोगों से भी मायूसी हाथ लगी है। दिल्ली के मात्र 11 फीसदी लोगों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि पंजाबी समुदाय के लोगों का रुख आम आदमी पार्टी की ओर रहा है। 58 फीसद पंजाबी समुदाय आम आदमी पार्टी के पक्ष में गया है जबकि 24 फीसद ने भाजपा का साथ दिया है। कांग्रेस को पंजाबी समुदाय से मायूसी मिली है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि एमसीडी में पूर्वांचल के लोगों का रूझान आम आदमी पार्टी की ओर देखा जा रहा है। 43 फीसद पूर्वांचली आप के पक्ष में गए हैं जबकि 37 फीसद ने भाजपा को मतदान किया है।
एमसीडी चुनावों (delhi municipal corporation election) के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मतदान के दौरान एक-दूसरे पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। भाजपा का आरोप था कि मतदान के दिन लाखों लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिकॉर्ड संदेश मिले जिसमें उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की गुजारिश की थी। वहीं आम आदमी पार्टी का आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पैसे बांटे।
दिल्ली के नगर निगम में भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है। भाजपा ने अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगाया। भाजपा ने एमसीडी चुनाव के प्रचार के लिए अपने शीर्ष नेताओं को मैदान में उतारा था। इस बार 'आप' ने भी पूरा दम दिखाया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए ये चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वह 2024 के आम चुनावों से पहले पार्टी को विस्तार देना हैं।
इस बार नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के खेमों में उत्साह नजर आया। दोनों दलों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।
केजरीवाल की अगुवाई वाली 'आप' ने इन चुनावों में कूड़े के पहाड़ (लैंडफिल) को सबसे बड़े मुद्दे के रूप में उछालने का काम किया। वहीं भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे मुद्दा बनाया। कांग्रेस के खेमों में उत्साह की कमी देखी गई।
दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी की एंट्री के बावजूद भाजपा ने 2017 के चुनाव में अपना जनाधार कायम रखा था। साल 2017 के नगर निगम चुनावों में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 वार्डों पर जीत दर्ज कर अपना परचम फहराया था। साल 2017 के नगर निगम चुनावों में भाजपा को 36.02 फीसद वोट मिले थे। आप की एंट्री के कारण कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचा था।
नगर निगमों में साल 2012 तक मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ करता था। बाद में आम आदमी पार्टी की एंट्री से यह त्रिकोणीय होता चला गया। अब तीनों नगर निगमों के एक हो जाने से भी लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 2012 के चुनाव में भाजपा को 36.74 फीसदी वोट मिले थे और वह सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई थी।
मालूम हो कि वर्ष 1958 में स्थापित एमसीडी को 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में तीन भागों में बांट दिया गया था। दिल्ली में 2012-2022 तक 272 वार्ड और तीन निगम-उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) थे। तीनों नगर निगमों के फिर से एकीकृत होने के बाद एमसीडी औपचारिक रूप से 22 मई को अस्तित्व में आया।