बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से दिल्ली में होगी बारिश; कब से बदलेगा मौसम?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में तेज धूप और पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान 8 डिग्री से ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम से जल्द ही बादल छाएंगे और बारिश होगी। 

delhi mausam and weather update
बंगाल में बन रहे एक वेदर सिस्टम से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश लौटेगी।

दिल्ली-NCR में तेज धूप और सूखी हवाओं के कारण बीते 5 दिनों के दौरान तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी बढ़ी है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से हवा की दिशा बदलेगी। इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

36 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा अधिकतम तापमान

दिल्ली-NCR के अधिकांश इलाकों में बुधवार को तेज धूप रही। दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने और तीखी धूप के साथ हवा की दिशा भी पश्चिमी हो गई है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को दिन के समय तेज धूप और हल्के बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश भी नहीं होगी। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि शुक्रवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलेगा।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदलेगा मौसम

उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश तट के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने इस नए सिस्टम के बाद दिल्ली-एनसीआर में मॉनसूनी गतिविधियों में फिर से तेजी आने की संभावना है।

एनसीआर के हिस्सों में भी बारिश वाला मौसम

इस वेदर सिस्टम से हवा की दिशा फिर से दक्षिणी पूर्वी होगी। इसकी वजह से शुक्रवार से 5 दिन तक बूंदाबांदी और बारिश की संभावना रहेगी। इससे तापमान में चार-पांच डिग्री तक की गिरावट आएगी। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश दिल्ली जैसा ही मौसम रहेगा।

11 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश

मौसम विभाग ने 11 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का दौर

मौसम विभाग ने 12 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन तीनों दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम से दिल्ली में होगी बारिश; कब से बदलेगा मौसम?