Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi mausam ki jankari imd predicts light rain today weather forecast till 1st october
Delhi Weather: उमस और गर्मी से परेशान हुए दिल्लीवाले, कब होगी राहत की बरसात; एक अक्टूबर तक का हाल

Delhi Weather: उमस और गर्मी से परेशान हुए दिल्लीवाले, कब होगी राहत की बरसात; एक अक्टूबर तक का हाल

संक्षेप:

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। राजधानी में गुरुवार को कई इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं दिल्लीवासियों की बुधवार की सुबह की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बरसात नहीं हुई।

Thu, 26 Sep 2024 05:42 AMSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। राजधानी में गुरुवार को कई इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 से 35 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वहीं दिल्लीवासियों की बुधवार की सुबह की शुरुआत गर्म मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से करीब तीन डिग्री अधिक, 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन बरसात नहीं हुई। जिसकी वजह से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

19 दिन बाद खराब हुई हवा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि गुरुवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दूसरी ओर, 19 दिनों के बाद बुधवार को लोगों ने वायु गुणवत्ता में गिरावट महसूस की। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 5 जून को एक्यूआई के 248 तक पहुंच जाने के बाद यह पहली बार है जब राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’श्रेणी में दर्ज की गई है।

सात दिनों का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान पर बागल छाए रहेंगे। शनिवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहेगा। कुल मिलाकर सिर्फ आज बारिश हो सकती है। अगले छह दिन बरसात की संभावना कम है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।