Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam cold increased due to icy winds in ncr know about weather forecast

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गलनभरी हवाओं से बढ़ी ठंड, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

Mausam Ki Jankari: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में गलन भरी हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में ऐसा मौसम कब तक रहेगा जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 6 Feb 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गलनभरी हवाओं से बढ़ी ठंड, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में पहाड़ों की तरफ से आने वाली तेज रफ्तार और गलन भरी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में लोगों को ठंड फिर महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक अभी सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी। दिन में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है।

गुरुवार की सुबह भी दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में पिछले चार-पांच दिनों में खासतौर पर दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। दिनभर निकलने वाली तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान लगातार ही सामान्य से ज्यादा है।

गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 ज्यादा है। हालांकि हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में गुरुवार को ज्यादातर समय हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी रही। यह अपने साथ पहाड़ों की गलन भी लेकर आ रही है।

दिल्ली में हवा की रफ्तार भी बीच-बीच में 20 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर पहुंच गई। आर्द्रता का स्तर 95 से 23 फीसदी तक रहा। इस बीच एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव में 8 से 12 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। दिन में आसमान साफ ​​रहेगा। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार और शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 9 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने 10 और 11 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 11 और 12 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें