Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi many schools get bomb threat again today
दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड तलाश में जुटे

दिल्ली में फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वॉड तलाश में जुटे

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली के कई नामी-गिरामी स्कूलों को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं। इसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल कर गहनता से जांच और तलाश की जा रही है। 

Feb 09, 2026 09:48 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के कई नामी स्कूलों को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिले हैं उनमें ईस्ट दिल्ली के एलकॉन, रोहिणी के बाल भारती, जसपाल कॉर, माता जय कौर अशोक विहार समेत कई स्कूलों के नाम शामिल हैं। सोमवार को सुबह स्कूल मैनेजमेंट ने जब धमकी भरे ईमेल देखे तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सभी छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी जगह मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' का मंसूबा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ दिल्ली के तीन स्कूलों समेत राजधानी के नौ स्कूलों को बम के हमले की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। दिल्ली पुलिस, फायर टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच आए।

अब तक की जानकारी के मुताबिक जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, उनमें ये स्कूल शामिल हैं:-

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट

कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी

वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी

कैम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी

द इंडियन स्कूल, सादिक नगर

सीएमश्री स्कूल, रोहिणी

DTA स्कूल, आईएनए

बाल भारती स्कूल, रोहिणी

पुलिस द्वारा स्कूल परिसरों से छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वहां आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी स्थानों की गहनता से तलाशी जारी है। फिलहाल अभी तक कहीं से भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है।

पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि सोमवार को राजधानी के 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान शुरू किया गया। डीएफएस के अनुसार, सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई शिक्षण संस्थानों से इमरजेंसी कॉल आए, जिसके बाद फायर टेंडर और बम डिस्पोजल टीमों को उन जगहों पर भेजा गया। फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा, "आज कुल 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जांच चल रही है।"

बता दें कि, इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के अनेक राज्यों में स्कूलों को ऐसे धमकी के मेल आ चुके हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।