दिल्ली में बांझपन का इलाज कराने पहुंचा युवक को लगा झटका, शरीर के अंदर थे महिलाओं वाले अंग; डॉक्टरों ने कहा दुर्लभ स्थिति

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डॉक्टरों के अनुसार यह बहुत ही दुर्लभ जन्मजात स्थिति होती है, और पूरी दुनिया में इसके 300 से भी कम मामले सामने आए हैं। आमतौर पर इसका पता बचपन में ही चल जाता है, लेकिन युवक के मामले में इसका पता वयस्क होने पर बांझपन की जांच के दौरान चला, जिसे काफी असामान्य माना जा रहा है।

दिल्ली के एक अस्पताल ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का उपयोग करके 26 वर्षीय व्यक्ति का पूरी तरह से विकसित गर्भाशय का इलाज किया।
दिल्ली के एक अस्पताल ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी का उपयोग करके 26 वर्षीय व्यक्ति का पूरी तरह से विकसित गर्भाशय का इलाज किया। (प्रतीकात्मक फोटो) (Photo by CARLOS JASSO / AFP)

दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक युवक जब वहां बांझपन का इलाज कराने पहुंचा, तो शुरुआती जांच में उसके स्पर्म में शुक्राणु नहीं मिले, इसके बाद जब अन्य टेस्ट किए गए तो उसके पेट में गर्भाशय (यूटेरस) और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं होने का पता चला, जो कि आमतौर पर महिलाओं के शरीर में पाई जाती हैं। इसके साथ ही उसके दोनों अंडकोष भी असामान्य स्थिति में पेड़ू के अंदर ही पाए गए, और उनमें से एक में तो कैंसर से पहले के बदलाव भी दिखाई दिए। खास बात यह है कि युवक को अपनी दुर्लभ शारीरिक स्थिति और खास बीमारी के बारे में इससे पहले कुछ भी जानकारी नहीं थी। अस्पताल ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए उसकी सर्जरी की।

अस्पताल की तरफ से एएनआई को दी गई जानकारी के अनुसार यह 26 वर्षीय युवक शुरुआती इनफर्टिलिटी यानी प्राथमिक बांझपन का इलाज कराने आरजी अस्पताल पहुंचा था, इस दौरान जांच में वह एजोस्पर्मिया से पीड़ित मिला, यानी उसके वीर्य में कोई शुक्राणु नहीं थे। चूंकि उसके दोनों अंडकोष नीचे नहीं उतरे थे, इसलिए डॉक्टरों ने असली कारण का पता लगाने के लिए आगे की इमेजिंग और जेनेटिक जांच की।

स्कैन के दौरान पेल्विस में दिखा गर्भाशय

MRI स्कैन से पेल्विस (नाभि के नीचे और जननांग के ऊपर वाला हिस्सा) में गर्भाशय जैसी संरचना और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं दिखाई दीं। जिसके बाद डॉक्टरों ने PMDS (पर्सिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम) नामक दुर्लभ स्थिति की जांच की और उसका होना पाया। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर में जन्मजात गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाओं का विकास हो जाता है।

लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए अंडकोष हटाए

इसके बाद हुई एक जांच में युवक के पेट के अंदर स्थित दोनों अंडकोषों से जुड़ी ट्यूब जैसी मुलेरियन संरचनाओं के साथ ही एक छोटे और अविकसित गर्भाशय होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मरीज की उम्र, लंबे समय से नीचे न उतरे अंडकोष, अंडकोष को गंभीर नुकसान और कैंसर के बढ़ते जोखिम को देखते हुए, सर्जिकल टीम ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए मुलेरियन संरचनाओं और दोनों अंडकोषों को हटा दिया।

डॉक्टर ने बताया बेहद असमान्य मामला

इस मामले की जानकारी देते हुए RG अस्पताल, राजौरी गार्डन के चीफ यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुशील खरबंदा ने कहा, 'यह एक बहुत ही असामान्य मामला था क्योंकि मरीज हमारे पास बांझपन की समस्या लेकर आया था, और उसकी असल बीमारी का पता जवानी तक नहीं चल पाया था। जांच से पता चला कि उसके शरीर में 'मुलरियन स्ट्रक्चर' मौजूद था और दोनों अंडकोष पेट के अंदर थे।'

दोनों अंडकोष थे छोटे और सिकुड़े हुए

उन्होंने बताया कि 'मरीज के अंडकोष भी अच्छी स्थिति में नहीं थे, वे दोनों बहुत छोटे और सिकुड़े हुए थे, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय था क्योंकि पेट में रह गए अंडकोष में टेस्टिकुलर कैंसर का खतरा अधिक होता है। इसलिए, हमें सर्जरी के दौरान शरीर की असामान्य बनावट और लंबे समय तक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर, दोनों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतनी पड़ी।'

टिश्यू की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

डॉक्टर ने बताया कि 'सर्जरी के बाद जब शरीर से निकाले गए टिश्यू की माइक्रोस्कोप से जांच की गई, तो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई। क्योंकि जांच में बाएं अंडकोष में 'जर्म सेल नियोप्लासिया इन सीटू' (GCNIS) के लक्षण दिखे, जो कैंसर से पहले का बदलाव था और जिसके आगे चलकर टेस्टिकुलर कैंसर के रूप लेने की आशंका थी। साथ ही दाहिने अंडकोष में भी गंभीर सिकुड़न थी लेकिन GCNIS का कोई संकेत नहीं मिला।

डॉक्टर का कहना था कि PMDS का पता आमतौर पर कम उम्र में ही चल जाता है, अक्सर तब जब किसी बच्चे के पेट में रह गए अंडकोष की जांच या इलाज हो रहा हो। जवानी के दौरान बांझपन की जांच के समय पहली बार इस बीमारी का पता चलना असामान्य है। इस मामले में, जो शुरू में पुरुषों में बांझपन लग रहा था, उसकी जांच से डॉक्टरों को एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी और कैंसर के अप्रत्याशित खतरे का पता चला।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में बांझपन का इलाज कराने पहुंचा युवक, शरीर के अंदर मिले महिलाओं वाले अंग