दिल्ली में चोरी के शक में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के हौज खास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार देर रात चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के शव को इमारत की दीवार के पास फेंक दिया गया।

दिल्ली के हौज खास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार देर रात चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के शव को इमारत की दीवार के पास फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हौजखास थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों विक्रम, जीतू, शिवम कुमार और फूल चंद शामिल है। पकड़े गए सभी आरोपी निर्माणाधीन इमारत में ही मजदूर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय सभी लोग निर्माणाधीन इमारत में सो रहे थे। गुरुवार रात करीब 2.30 बजे खटपट की आवाज से उनकी आंखें खुली तो देखा एक युवक इमारत में चोरी कर रहा है। पकड़ने के बाद मारपीट के दौरान युवक बेहोश हो गया।
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 25 वर्षीय गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ एंड्रयूज गंज इलाके में रहता था। गुरमीत साफ-सफाई का काम करता था। उसके परिवार में उसकी मां और तीन भाई हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हालांकि गुरमीत का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर विभिन्न थानों में सात केस दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि डी-20 साउथ एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई। इसके बाद क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए हौज खास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
परिजनों ने चोरी के आरोपों को सिरे से किया खारिज
मृतक के परिजनों ने चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। गुरमीत सिंह की बुआ कौशल्या का कहना है कि गुरमीत पिछले दो महीनों से नियमित रूप से काम कर रहा था और जिस निर्माणाधीन साइट में उसकी मौत हुई, उससे सटी इमारत में ही वह साफ-सफाई का काम करता था। परिवार का सवाल है कि अगर चोरी का शक था भी तो क्या किसी को पीट-पीटकर मार देना इंसाफ है? वहीं परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें



