सिलेंडर या AC, धमाके की आवाज भी; दिल्ली के होटल में आखिर आग लगी कैसे

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग ने 21 जिंदगियों को खत्म कर दिया। आग नीचे के मंजिल से फैली और ऊपर की ओर बढ़ती गई। कहा जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर फटने या एसी में आग लगने की वजह से यह घटना हुई।

सिलेंडर या AC, धमाके की आवाज भी; दिल्ली के होटल में आखिर आग लगी कैसे

दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके मालवीय नगर में बुधवार को भी सुबह की शुरुआत तो आम दिनों की तरह ही हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद जो कुछ यहां घटा उसका दर्द दर्जनों परिवारों के लोग जिंदगीभर नहीं भुला पाएंगे। सुबह करीब पौने 9 बजे होटल में भड़की आग ने 21 लोगों की जिंदगी छीन तो 20 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अनुमति से अधिक कमरे, एक ही रास्ता, बंद खिड़कियां और आग बुझाने के इंतजामों के बिना चल रहे होटल में आखिर वह पहली जिंगारी निकली कहां से जिसने इतनी बड़ी तबाही मचा दी। इसका सही जवाब तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन शुरुआती तौर पर एसी, एलपीजी सिलेंडर फटने या तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है।

थ्योरी 1- किचन में सिलेंडर ब्लास्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग नीचे के मंजिल में कहीं भड़की और ऊपर की ओर बढ़ती गई। सीढ़ी और मेन गेट लपटों में घिर जाने की वजह से लोग इस रास्ते बाहर भी नहीं निकल पाए। आशंका जताई जा रही है कि आग बेसमेंट में स्थित किचन में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी और लपटों ने तेजी से पूरे होटल को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटों को देखने से पहले उन्हें धमाके की तेज आवाज सुनाई दी थी। इससे सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका मजबूत होती है।

थ्योरी 2- AC फटने की वजह से लगी आग

दूसरी आशंका यह भी जताई जा रही है कि ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एक एसी में सबसे पहले आग लगी। एसी फटने के बाद आग एक तरफ किचन की ओर बढ़ी और ऊपर की ओर भी लपटों का प्रसार हुआ। कहा जा रहा है कि एसी में आग के बाद किचन में रखे सिलेंडरों में भी धमाका हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार धमाकों की आवाज सुनी।

थ्योरी-3 तारों के जाल में शॉर्ट सर्किट

होटल के बेहद करीब खंभों पर तारों का जाल था। कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की कि इन तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने भी यही दावा किया। उन्होंने कहा कि तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से होटल आग की चपेट में आया। हालांकि, तीनों ही थ्योरी में सच क्या है या फिर इन सबसे अलग कुछ वजह है, यह जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

क्यों निकल नहीं पाए लोग

हादसे के दौरान धुएं के साथ आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका नहीं मिला। भीषण आग के चलते होटल का मुख्य निकास मार्ग बंद हो गया। इससे लोग वहां से नहीं निकल पाए और ऊपर की ओर भागे। छत की ओर जाने पर एक-दो लोग निकल पाए, तब तक आग के चलते वो दरवाजा जाम हो गया। इसके चलते अन्य लोग वहीं फंस गए। जान बचाने के लिए होटल के कमरों में मौजूद कुछ लोगों ने खिड़कियां तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे गद्दे बिछा दिए थे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।