दिल्ली की आग में एक ही परिवार के 8 लोग मारे गए, गुरुग्राम के विवेक की कहानी रुला देगी

Sudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग झुलस गए या धुएं की चपेट में आने से अचेत हो गए। गुरुग्राम से आए एक परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली की आग में एक ही परिवार के 8 लोग मारे गए, गुरुग्राम के विवेक की कहानी रुला देगी

दिल्ली के मालवीय नगर अस्पताल में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कई विदेशियों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मालवीय नगर के चार मंजिला होटल में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मैक्स में एक परिजन का इलाज कराने के लिए आए हुए लोग होटल में नाश्ता करने गए थे।

हादसे के बाद होटल में ठहरे हुए लोगों के परिजन मैक्स अस्पताल के बाहर जुट गए। अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें 18 की मौत हो चुकी थी। दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल भी जब यहां पहुंचे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बंसल ने बताया कि घटना में उनके बेटी-दामाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले थे।

पेशे से सीए विवेक अग्रवाल सेक्टर-46 के मकान नंबर 3169 में परिवार के साथ रहते थे। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर विवेक अग्रवाल अपनी पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा और वारिया के साथ रहते थे। विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत खराब होने पर उनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दिल्ली में आग में विवेक का परिवार खत्म

(इस तस्वीर में आप प्रेम बंसल को देख रहे हैं जिनकी बेटी-दामाद का परिवार खत्म हो गए और दाएं सीए विवेक का मकान है)

बुधवार को विवेक के मौसा-मौसी पिता से मिलने के लिए दिल्ली आए थे। उसके बाद विवेक सुबह साढ़े आठ बजे सभी को लेकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गए थे, जहां सभी काल के गाल में समा गए। सेक्टर-46 के आरडब्ल्यूए प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि विवेक अग्रवाल पेशे से सीए थे और काफी सालों से सेक्टर-46 में रह रहे थे। मकान की पहली और दूसरी मंजिल को किराए पर भी दिया हुआ था।

विवेक के साथ पत्नी, बेटियां, मां मौसी… सब जल गए

विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी तर्जनी, बेटियों जीविशा, वारिया, मां प्रेमलता, मौसा अशोक गोयल, मौसी कमला, और परिवार के सदस्य झिमरी अग्रवाल की मौत हो गई है। सिर्फ विवेक के बीमार पिता ही बच गए हैं, जो अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी देखभाल के लिए भी कोई नहीं बच गया।

चीखते रहे लोग-बचने को कूदे

'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' होटल में लगी भीषण से लोगों को बचाने के लिए आसपास के लोगों ने बहुत कोशिशें की। उन्होंने इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और सड़क पर गद्दे बिछा दिए। स्थानीय निवासी अनीता चौधरी ने बताया कि कई धमाकों की गूंज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उन्होंने कहा, 'मैंने कई धमाकों जैसी आवाजें सुनीं और फिर इमारत के अंदर से चीखें सुनाई दीं। लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और कुछ लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में खिड़कियों से कूद रहे थे। चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी और निवासी अंदर फंसे लोगों की मदद के लिए इमारत की ओर दौड़ पड़े।'


ग्राउंड रिपोर्ट- दिल्ली से आशीष गुप्ता और गुरुग्राम से गौरव चौधरी

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।