Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi: Major fire breaks out at slum area in Rithala metro station guts several huts
दिल्ली के रिठाला में आग से कोहराम, 500 झुग्गियां जलकर राख; सैकड़ों लोग हुए बेघर, 1 की मौत

दिल्ली के रिठाला में आग से कोहराम, 500 झुग्गियां जलकर राख; सैकड़ों लोग हुए बेघर, 1 की मौत

संक्षेप:

Delhi Rithala Slum Fire : दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। 

Nov 08, 2025 10:27 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 400 से 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं और इनमें रहने वाले हजारों लोग बेघर हो गए। वहीं दो लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए, इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई। इस घटना में एक बच्चे के घायल होने की खबर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, रोहिणी सेक्टर-5 में शुक्रवार रात करीब 10:56 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली जल बोर्ड स्टाफ क्वार्टर के नजदीक झुग्गियों में आग लग गई। आग लगभग 400-500 झुग्गियों (झोपड़ियों) में लगी थी। आग पर शनिवार सुबह काबू पा लिया गया। राजेश नाम का एक व्यक्ति (उम्र लगभग 30 साल) जल गया और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मुन्ना नाम के एक मृत व्यक्ति (उम्र लगभग 30 साल) का शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

दिल्ली फायर ऑफिसर एस.के. दुआ ने एएनआई को बताया, "हमें जानकारी मिली थी कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। कुल 29 फायर टेंडर मौके पर हैं और आग अब काबू में है। खबर है कि एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।''

कई LPG सिलेंडर फटने से आग लोगों में फैली दहशत

पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई LPG सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई और इलाके के लोगों में दहशत फैल गई।

इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए भाग-दौड़ कर रहे थे। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त फायर टेंडर स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।

(एएनआई/पीटीआई के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।