दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दीवार गिरी; 3 मजदूर मलबे में दबे, 1 की मौत और 2 घायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
Follow us on Google News
share

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में सीवेज पाइपलाइन के काम के दौरान एक बाउंड्री वॉल गिर गई। इस हादसे में तीन लोग मलबे में फंस गए, जिनमें से दो को जनता ने बचा लिया, जबकि की एक की मौत हो गई।

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में दीवार गिरी; 3 मजदूर मलबे में दबे, 1 की मौत और 2 घायल

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। लोधी होटल के पास सीवर पाइपलाइन के काम के दौरान एक बाउंड्री वॉल ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना रात में करीब 1:18 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का शिकार हुए तीनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मृतक देवेंद्र (55 वर्ष) पुत्र अमीचंद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि दोनों घायल मजदूरों राजेश (48) पुत्र भगवती और उमर (20 वर्ष) पुत्र मुन्ना का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मदद में जुटे स्थानीय लोग

जानकारी के अनुसार, दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को गुरुवार रात करीब 1:18 बजे लोधी होटल के पास दीवार गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एसटीओ मनोज ने बताया कि सीवेज पाइपलाइन के काम के दौरान एक बाउंड्री वॉल ढह गई, जिसमें 3 लोग मलबे में फंस गए। स्थानीय निवासियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मलबे को हटाना शुरू कर दो लोगों को बचाया और फायर ब्रिगेड के आने से पहले पीसीआर और कैट्स द्वारा एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इनमें से एक को डीएफएस कर्मियों ने निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।