केजरीवाल को बिना सबूत फंसाया; अदालत ने 'शराब का घोटाला' माना ही नहीं, सभी आरोप मुक्त

Feb 27, 2026 05:34 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हेमलता कौशिक
share

जिस कथित शराब घोटाले की वजह से आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं को महीनों जेल में बिताना पड़ा, उन आरोपों की अदालत में धज्जियां उड़ गईं। अदालत ने सभी 23 आरोपियों के खिलाफ केस बंद कर दिया है।

जिस कथित शराब घोटाले की वजह से आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं को महीनों जेल में बिताना पड़ा, उन आरोपों की अदालत में धज्जियां उड़ गईं। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को चकनाचूर करते हुए कई गंभीर सवाल भी उठाए हैं। ना सिर्फ सबको क्लीनचिट मिल गई, बल्कि 'शराब घोटाले' के आरोपों को ही निराधार कर दिया।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) केस में चार्जशीट को बेहद कमजोर और सूबतों के अभाव का हवाला देकर अदालत ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया। राउस एवेन्यू अदालत में विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था।

अदालत ने कहा- कोई सबूत नहीं, केस बंद

अदालत ने अरविंद केजरीवाल और उनके दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त करते हुए कहा कि सीबीआई के पास इनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं। अदालत ने ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त किया बल्कि विजय नायर, के. कविता, अमनदीप ढल समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया। अदालत ने इनके खिलाफ चल रहे केस को बंद कर दिया है।

केजरीवाल को बिना सबूत फंसाया गया: अदालत

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने जांच में हुई चूक के लिए सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे, जबकि सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता था। उन्होंने 'कुछ भ्रामक कथनों' पर जोर दिया और कहा कि विस्तृत आरोपपत्र में कई कमियां हैं जिनकी पुष्टि सबूतों या गवाहों से नहीं होती है। न्यायाधीश सिंह ने कहा, '...आरोपपत्र में आंतरिक विरोधाभास हैं, जो साजिश की थ्योरी की जड़ पर प्रहार करते हैं।'

रिकॉर्ड में कोई सबूत नहीं, बरामदगी भी नहीं

उन्होंने कहा कि किसी भी सबूत के अभाव में केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोप टिक नहीं सकते और पूर्व मुख्यमंत्री को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। न्यायाधीश ने कहा कि यह कानून के शासन के प्रतिकूल था। सिसोदिया के संबंध में न्यायाधीश ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उनकी संलिप्तता को दर्शाता हो और न ही उनसे कोई बरामदगी की गई है।

क्या बोले केजरीवाल के वकील

कोर्ट के आदेश पर अरविंद केजरीवाल के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने कहा कि सभी दलीलें सुनने, आरोपपत्र की जांच करने और हजारों दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि कोई मामला नहीं बनता है। अरविंद जी और मनीष सिसोदिया जी दोनों को आरोपमुक्त कर दिया गया है। आरोपी नंबर एक और दो को भी बरी कर दिया गया है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अदालत ने पाया कि आरोपमुक्त करने का मामला बनता है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।