Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi liquor e aabkari app check stock location complaint
दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए गुडन्यूज! ऐप बताएगा कहां मिलेगा फेवरेट ब्रांड का स्टॉक

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए गुडन्यूज! ऐप बताएगा कहां मिलेगा फेवरेट ब्रांड का स्टॉक

संक्षेप:

दिल्ली आबकारी विभाग ने 'ई-आबकारी दिल्ली' नामक एक मोबाइल ऐप ट्रायल मोड में लॉन्च किया है, जिसके जरिए उपभोक्ता घर बैठे अपने पसंदीदा शराब ब्रांड का स्टॉक, दुकान की लोकेशन और उसकी उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Nov 18, 2025 11:42 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

'अरे यार, ये वाला ब्रांड तो कहीं मिल ही नहीं रहा'... अब दिल्ली में ये वाली टेंशन खत्म होने वाली है। दिल्ली आबकारी विभाग ने एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम है ‘ई-आबकारी दिल्ली'। इस ऐप के जरिए आप घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपका फेवरेट ब्रांड किस दुकान पर उपलब्ध है, वहां कितना स्टॉक बचा है और दुकान का लोकेशन क्या है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल ये ऐप ट्रायल मोड में चल रहा है, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप अभी भी गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

मिलावट और ओवरचार्जिंग की शिकायतों का भी इलाज

दिल्ली में लोगों को अपनी पंसद की ब्रांड की शराब नहीं मिलने की शिकायत रहती थी। इसके अलावा लोगों को मिलावट का डर या फिर MRP से ज्यादा पैसे वसूले जाते हैं। अब इसी ऐप पर आप शराब की असली-नकली जांच कर सकते हैं, स्टॉक चेक कर सकते हैं और कोई भी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं।

यूज करना कितना आसान है?

ऐप खोलते ही पांच ऑप्शन दिखते हैं। ब्रांड चेक करने के लिए बस ये तीन स्टेप हैं। पहले सिलेक्ट करना है कि किस कॉरपोरेशन की दुकान देखनी है (दिल्ली में चार कॉरपोरेशन हैं)

उस कॉरपोरेशन की जिस दुकान में जाना है, उसे सिलेक्ट करना है। इसके बाद अपना पसंदीदा ब्रांड डालना होगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।