दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ा अपडेट, सिर्फ 1,000 रुपये निकाल सकेंगी महिलाएं, कहां जाएगा बाकी पैसा

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले निर्धारित 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि में से केवल 1,000 रुपये निकालने की अनुमति होगी। आइए जानते हैं कि बाकी पैसा कहां जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लक्ष्मी योजना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले निर्धारित 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि में से केवल 1,000 रुपये निकालने की अनुमति होगी, जबकि बाकी 1,500 रुपये अनिवार्य रूप से आवर्ती जमा (आरडी) खाते में जमा किए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आवर्ती जमा खाते में तीन साल की 'लॉक-इन' अवधि होगी, जिसके बाद जमा राशि और उस पर मिलने वाला ब्याज लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, बचत की यह व्यवस्था महिलाओं को भविष्य में आर्थिक पहलू पर खुद को सुरक्षित करने में मदद देने के उद्देश्य से की गई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलना बाकी है।

अगली मंत्रिमंडल में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

दिल्ली लक्ष्मी योजना का नाम पहले महिला समृद्धि योजना था। शहर की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने हाल में इस योजना के लिए पात्रता मानदंड को अंतिम रूप दिया है। अधिकारी के अनुसार, योजना के प्रस्ताव को पहले मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा और फिर उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार रक्षाबंधन के आसपास इस योजना को शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और संभव है कि उक्त प्रस्ताव मंत्रिमंडल की अगली बैठक में पेश किया जाए।अधिकारियों ने बताया कि योजना के कार्यान्वयन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है।

किसे मिलेगा हर महीना पैसा

प्रस्तावित पात्रता मानदंडों के मुताबिक, आवेदकों को एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा, जिसमें यह लिखा होगा कि वे कम से कम 10 सालों से दिल्ली की निवासी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पात्रता साबित करने के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और परिवार के सदस्यों से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक परिवार की 21 से 60 साल के आयु वर्ग की केवल एक महिला ही पात्र होगी और अगर किसी परिवार में एक से अधिक महिलाएं पात्र पाई जाती हैं, तो उनमें सबसे अधिक उम्र वाली महिला को ही मासिक सहायता राशि मिलेगी।

केस दर्ज है तो नहीं मिलेगा पैसा

अधिकारी के अनुसार, जिन आवेदकों के परिवार के किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें योजना के लिए अयोग्य माना जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए और आवेदक महिला पेंशनभोगी नहीं होनी चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता और चार पहिया वाहन रखने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए करीब 5,110 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।