Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi laxmi nagar triple murder case rising debt was reason behind crime
परिवार का काल बन गया बढ़ता कर्ज, दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बेटे ने मां और भाई-बहन को मार डाला

परिवार का काल बन गया बढ़ता कर्ज, दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बेटे ने मां और भाई-बहन को मार डाला

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली दो दिन में दो बड़े हत्याकांड से सिहर गई है। शाहदरा में रविवार को हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का राज अभी तक खुला भी नहीं था कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सोमवार को ट्रिपल मर्डर ने सबको झकझोर दिया।  

Jan 06, 2026 05:48 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रजनीश कुमार पाण्डेय
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली दो दिन में दो बड़े हत्याकांड से सिहर गई है। शाहदरा में रविवार को हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का राज अभी तक खुला भी नहीं था कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सोमवार को ट्रिपल मर्डर ने सबको झकझोर दिया। इस दर्दनाक घटना के पीछे आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है। यहां मंगल बाजार में एक युवक ने अपनी मां, बहन और छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह शाम 5 बजे खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बढ़ते कर्ज से परेशान होकर ही 25 वर्षीय यशवीर सिंह ने अपनी मां, बहन व छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। यह भी पता चला है कि घर का मुखिया और यशवीर का पिता छह महीने पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुका है। इसके अलावा परिवार में यशवीर की पत्नी भी है, जिसके बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें:TV के शोर में दब गईं दंपती की चीखें?, शाहदरा डबल मर्डर में क्या बातें आईं सामने

पहले भी जान देने की कोशिश की : पुलिस अधिकारी ने बताया कि यशवीर सिंह का परिवार मंगल बाजार में गली संख्या सात स्थित इमारत की पहली मंजिल पर किराये पर रहता था। आरोपी ने पहले कई बार आत्महत्या की कोशिश की थी।

पिता के जाने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी मां और बड़े बेटे पर आ गई थी। बहन मेघना नौकरीपेशा थी, जबकि छोटा भाई मुकुल छात्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

इसके चलते आरोपी ने लाखों रुपये कर्ज ले लिया था और कर्जदारों के पैसे कैसे लौटाएगा, इसको लेकर वह चिंता में रहता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले कुछ समय तक वह ट्रक चालक के रूप में काम करता था, लेकिन काफी समय से बेरोजगार था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी को जुए व नशे की भी लत थी। पुलिस परिवार के लोगों की सीडीआर निकालकर भी वारदात के पीछे से सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के शाहदरा में बुजुर्ग कपल के डबल मर्डर से सनसनी,अलग-अलग कमरों में मिले शव

पड़ोसियों में दहशत

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि ज्यादातर लोग परिवार को ठीक से नहीं जानते। सोमवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को ट्रिपल मर्डर का पता चला, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी यशवीर ने थाने आकर सरेंडर किया तो उसकी मानसिक स्थिति कुछ अलग लगी थी।

खुद कबूला हत्या का जुर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने जब पुलिसकर्मियों को अपने परिजनों की हत्या की बात बताई तो सभी हक्के बक्के रह गए। तत्काल आरोपी 25 वर्षीय यशवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। आरोपी ने बताया कि घर में आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी के चलते उसने अपनी मां कविता (45 वर्ष), छोटी बहन मेघना (24 वर्ष) और छोटे भाई मुकुल (14 वर्ष) की हत्या कर दी है। पुलिस तुरंत उसके बताए पते पर पहुंची तो घर के अंदर तीनों मृतकों के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने क्राइम और एफएसएल की टीमों को मौके पर बुलाकर सुराग जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल फोन के डेटा की भी जांच कर रही है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है आरोपी

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्यारोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। साथ ही परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। आरोपी ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि पहले उसने परिवार के लोगों को नशीली दवाई देकर बेहोश किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली ट्रिपल मर्डरः धतूरे का लड्डू खिलाया, बेहोश होने पर गला घोंट दिए
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।