Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi lal qila car blast terrorists aides more dangerous says delhi home minister
आतंकियों के मददगार ज्यादा खतरनाक, नहीं बख्शेगी सरकार; क्या बोले दिल्ली के गृह मंत्री?

आतंकियों के मददगार ज्यादा खतरनाक, नहीं बख्शेगी सरकार; क्या बोले दिल्ली के गृह मंत्री?

संक्षेप:

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि लाल किला के पास हुए विस्फोट में शामिल आतंकवादियों के मददगार ज्यादा खतरनाक हैं। सरकार की नीति बिल्कुल साफ है। ऐसे लोगों को सरकार नहीं बख्शेगी। 

Nov 19, 2025 08:58 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि लाल किला के पास हुए विस्फोट में शामिल आतंकवादियों के मददगार ज्यादा खतरनाक हैं। सरकार ऐसे लोगों को नहीं बख्शेगी। यह समझना जरूरी है कि जो लोग आतंकियों को पहचान पत्र, सिम कार्ड, किराए के वाहन उपलब्ध कराकर उन्हें जमीनी मदद देते हैं वे आतंकवादियों से भी अधिक खतरनाक हैं। सरकार की नीति बिल्कुल साफ है। ऐसे लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आशीष सूद ने आगे कहा कि आतंकी मुठभेड़ में मारे जाते हैं या तो उनको सजा भुगतनी पड़ती है लेकिन सरकार की नीति बिल्कुल साफ है कि सभ्य समाज में जो लोग आतंकवादियों का समर्थन करते हैं और देश के साथ विश्वासघात करते हैं उनको भी बख्शा नहीं जाएगा।

सनद रहे हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर लाया जाएगा और उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मोदी सरकार का अब तक का यह ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। शाह ने यह भी कहा था कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सामूहिक प्रतिबद्धता है।

बता दें कि लाल किला बम विस्फोट मामले के कथित सह-साजिशकर्ता जसीर बिलाल वानी NIA की हिरासत में है। NIA की मानें तो जसीर बिलाल वानी ने दिल्ली धमाके से पहले ही ड्रोन को बम ले जाने लायक बनाने की कोशिश की थी। उसने हमले के लिए रॉकेट बनाने का भी प्रयास किया था। वह व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल को तकनीकी सहायता कर रहा था।

ये भी पढ़ें:9/11 जैसा अटैक चाहता था उमर? मुजम्मिल से हुई थी अनबन; कैसे नाकाम हुए मंसूबे
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके के साजिशकर्ताओं में पाकिस्तानी पर भी शक; टेरर मॉड्यूल के बड़े चेहरे
Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।