
लाल किले के पास धमाके के बाद कैसा था मंजर, उड़ गए परखच्चे; VIDEO में देखें
यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास में ही हुआ। खड़ी कार में हुए बम धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। यह धमाका इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। यह पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि कौन सी गाड़ी किस मॉडल की थी या किसकी थी।
दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली पुलिस या फिर किसी एजेंसी ने अब तक यह नहीं कहा कि यह आतंकी हमला है, लेकिन आशंकाओं का बाजार गर्म है। धमाके के बाद की जो तस्वीरें हैं और वीडियो सामने आया है, उससे ऐसा लगता है कि इसकी तीव्रता काफी ज्यादा थी। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास में ही हुआ। खड़ी कार में हुए बम धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। यह धमाका इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। यह पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि कौन सी गाड़ी किस मॉडल की थी या किसकी थी।

इसका वीडियो भी लाइव हिन्दुस्तान के पास है, जिसे आप देख सकते हैं। इस घटना के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी हो गया है। मुंबई, यूपी समेत देश के विभिन्न इलाकों के संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अब तक पुलिस ने यह नहीं कहा है कि आतंकी हमला है या नहीं। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं। उन्होंने एक धीरे से आ रहा वाहन रेड लाइट की तरफ बढ़ रहा था। उसी में यह धमाका हुआ है। फिलहाल एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 7 टीमों ने जुटकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले की जानकारी होम मिनिस्टर अमित शाह से ली है। वहीं अमित शाह ने जमीनी जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा से बात की है और पूरा अपडेट लिया है। सोमवार को लाल किले का बाजार बंद रहता है। ऐसे में भीड़ थोड़ी कम थी वरना हताहतों की संख्या कहीं अधिक हो सकती थी। इस घटना ने सुरक्षा की चिंताएं बढ़ा दी हैं। दिल्ली में हुए इस बम धमाके की जांच तेजी से करने का आदेश होम मिनिस्टर ने दिया है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि यह धमाका ईको कार में हुआ, जिसके परखच्चे उड़ गए। आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं और स्ट्रीट लाइट्स भी टूट गईं। इससे समझा जा सकता है कि धमाके की तीव्रता कितनी अधिक थी।





