दिल्ली में 2500 रुपये वाली स्कीम पर खुशखबरी आ गई, नाम भी बदला गया; 4 शर्तें लगाईं
Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदल दिया है। अब इसे दिल्ली लक्ष्मी योजना के नाम से जाना जाएगा। इस योजना को दिल्ली सरकार रक्षाबंधन के दिन से लागू कर सकती है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना, जी हां यही उस स्कीम का नाम है, जिसके तहत राजधानी की लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि मिलने जा रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदकर आधिकारिक रूप से इसे 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। रेखा गुप्ता सरकार ने नए नामकरण पर अपनी मुहर लगा दी है। साथ ही इस योजना को अगले महीने लॉन्च किए जाने की खुशखबरी भी सामने आई है।
इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी जाएगी। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में इस स्कीम का वादा किया था। आम आदमी पार्टी (आप) अभी तक महिलाओं के खाते में पैसे नहीं दिए जाने को लेकर राज्य सरकार को घेरती रही है। एक अनुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाला महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को लागू करेगा।
दिल्ली लक्ष्मी योजना की क्या शर्तें
शुरुआती तौर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना की कुछ शर्तें सामने आई हैं, जिनका पालन करने वाली महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
किस उम्र की महिलाओं को लाभ- दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ 21 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को मिलेगा।
दिल्ली में 10 साल से निवासी: दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हैं।
साफ हो रिकॉर्ड: योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
आमदनी की सीमा क्या: दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ सिर्फ उन परिवारों की महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आमदनी 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
पोर्टल-ऐप पर रजिस्टेशन के बाद मिलेगा पैसा
दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया है और मोबाइल ऐप शुरू करने की योजना भी है। सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन कराना होगा। कुछ साधारण दस्तावेज भी देने होंगे और वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं को हर महीने उनके अकाउंट में 2500 रुपये मिलेंगे।
क्या-क्या डॉक्युटमेंट लगेगा
सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं को आधार कार्ड के अलावा परिवार का आय प्रमाण पत्र देना होगा। इसके अलावा लाभार्थी का बैंक डिटेल और बैंक और आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर भी चाहिए।
चुनाव में मिला था इस वादे का लाभ
भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके करीब ढाई दशक बाद दिल्ली की सत्ता पर कब्जा किया था। महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा को भाजपा की जीत की वजहों में से एक माना गया था। आम आदमी पार्टी ने भी महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार रहते वह इसे लागू नहीं कर पाई। एक बार फिर सरकार बनने पर केजरीवाल ने 2100 रुपये मासिक सहायता देने का ऐलान किया था और इसके लिए पार्टी के स्तर पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की गई थी।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


