दिल्ली में 44°C जैसी गर्मी; 3 दिन बूंदाबांदी, NCR में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather: दिल्ली में सितंबर के महीने में भी तेज धूप और नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दिल्ली वालों ने रविवार को 44 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की।

Delhi Weather Update and Mausam Forecast
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम की बेरुखी देखी जाएगी।

दिल्ली में सितंबर के महीने में भी तेज धूप और वातावरण में नमी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप और उमस के चलते रविवार को दिल्ली के लोगों ने 44 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गर्मी महसूस की। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक पूर्वी हवाओं के चलते यह उमस बनी रहेगी जबकि 18 तारीख से हवा की दिशा बदलने पर कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में तेज धूप से बढ़ा तापमान

रविवार को दिल्ली-NCR के ज्यादातर इलाकों में तेज धूप रही। दिन के समय बीच-बीच में हल्के बादलों की आवजााही भी जारी रही, लेकिन कुल मिलाकर तेज धूप के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 सिंतबर यानी सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह के समय कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

15 और 16 सितंबर को भी हल्की बारिश के आसार

15 और 16 सितंबर को दिल्ली-NCR में छिटपुट आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 15 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। 17 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है। 16 से 18 सितंबर के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तापमान

मौसम विभाग ने 19 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। दिल्ली-NCR के इलाकों में अभी 2 से 3 दिनों के दौरान हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी ही रहने की संभावना है। इस हवा के चलते दिल्ली में काफी हद तक उमस बनी रहेगी। तेज धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अनुमान है कि 18 तारीख से हवा की दिशा में बदलाव होगा जिससे धीरे-धीरे उमस कम होगी।

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में 44°C जैसी गर्मी; 3 दिन बूंदाबांदी, NCR में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?