Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi jal board lpsc amnesty scheme end march water connection cut
दिल्लीवाले ध्यान दें! जल्दी से निपटाएं ये काम, वरना मार्च तक कट जाएगा पानी का कनेक्शन

दिल्लीवाले ध्यान दें! जल्दी से निपटाएं ये काम, वरना मार्च तक कट जाएगा पानी का कनेक्शन

संक्षेप:

दिल्ली जल बोर्ड ने LPSC माफी स्कीम खत्म होने के बाद लंबे समय से बकाया न चुकाने वाले 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के पानी कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है, जबकि 31 जनवरी 2026 तक सिर्फ मूल राशि जमा करके पूरा सरचार्ज माफ करवाया जा सकता है।

Sat, 1 Nov 2025 01:07 PMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने बकायेदारों को झटका देने की तैयारी कर ली है। अगले मार्च में लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफी योजना खत्म होते ही लंबे समय से बकाया वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दिल्ली जल बोर्ड की यह वन-टाइम स्कीम 14 अक्टूबर से शुरू हुई है, जिसमें घरेलू ग्राहक 31 जनवरी 2026 तक सिर्फ मूल राशि चुकाकर पूरा सरचार्ज माफ करवा सकते हैं। फरवरी से मार्च तक पेमेंट करने वालों को 70% छूट मिलेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

32 करोड़ वसूले, 96 करोड़ माफ

स्कीम लॉन्च होने के बाद से ही लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। अब तक 20,980 से ज्यादा लोगों ने बकाया जमा कराया है, जिससे जल बोर्ड को 32.79 करोड़ रुपये का मूल धन मिला और 96.30 करोड़ का सरचार्ज माफ हुआ। अधिकारी बताते हैं कि सभी बकाया बिलों को अपडेट करके एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा, ताकि लोग आसानी से फायदा उठा सकें।

15 लाख से ज्यादा लोगों पर बकाया

राजधानी में करीब 29 लाख रजिस्टर्ड कनेक्शन हैं, लेकिन आधे से ज्यादा यानी 15 लाख से अधिक पर बकाया है। कुल बकाया राशि 16,100 करोड़ रुपये की है, जिसमें 5,100 करोड़ मूल राशि और बाकी जुर्माना। सरकार का कहना है, यह स्कीम असली ग्राहकों की मदद करेगी और जल बोर्ड की माली हालत सुधारेगी।

जल बोर्ड शहर में चलाएगा कैंपेन

दिल्ली जल बोर्ड लोगों को जागरुक करने के लिए DTC बसों, मेट्रो कोच, FM रेडियो, अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन चलाएगा। RWAs और कम्युनिटी ग्रुप्स के साथ मिलकर कॉलोनी स्तर पर कैंप और जागरूकता ड्राइव होंगे, जहां स्पॉट पर बिल सेटल किए जा सकेंगे। मीटर रीडिंग करने वाले स्टाफ और कर्मचारियों को परफॉर्मेंस बेस्ड इनसेंटिव भी दिया जा सकता है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।