दो दिन में दो रेप और एक मर्डर; दिल्ली से अलवर तक खौफ मचा देने वाले नौकर की पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी से रेप-मर्डर में पकड़ा गया नौकर हैवान निकला है। दो दिन में उसने दो महिलाओं से रेप और एक मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। अलवर से दिल्ली तक खौफ मचाने वाले नौकर की पूरी कुंडली जानिए।

Delhi IRS Officer Daughter Rape and murder Accuse

साउथ दिल्ली में आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी से रेप और हत्या करने वाले राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल अफसर के घर नौकर था, लेकिन उसकी हरकतों के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। राहुल के बारे में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। उसने दो दिन में दो रेप और एक मर्डर को अंजाम दिया। दिल्ली में वारदात से पहले वह अलवर में अपने दोस्त की बीवी को हवस का शिकार बना चुका था। उसकी हत्या की भी कोशिश की। पुलिस के अनुसार, राहुल का उस महिला के घर काफी आना-जाना था। वो अक्सर महिला के पति संग लूडो खेलता था।

राजस्थान के अलवर से शुरू हुई एक सनसनीखेज वारदात की कड़ी दिल्ली में जाकर खत्म हुई। अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने भी उसी आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी।

अलवर में महिला से दरिंदगी

एफआईआर के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने अलवर में एक घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही वह जबरन अंदर घुस गया, महिला का मुंह बंद किया, उसे जमीन पर गिराकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को कई जगह काटा और गला दबाने की भी कोशिश की। जाते समय उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसके पति और बच्चों को मार देगा। वारदात के बाद महिला ने अपने पति को फोन किया, जो तुरंत घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अलवर में कांड के बाद बेखौफ दिल्ली निकला

पुलिस के अनुसार, अलवर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली के लिए निकल गया। रास्ते में उसने एक एंबुलेंस चालक को 5-6 हजार रुपये देने का झांसा देकर लिफ्ट ली, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही वाहन रुकवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। इस दौरान उसने अपने और अपने भाई के मोबाइल फोन समेत तीन फोन करीब 13 हजार रुपये में बेच दिए।

दिल्ली में अफसर के घर खौफनाक कांड

दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी ने दक्षिणी दिल्ली के उस घर को निशाना बनाया, जहां वह पहले घरेलू सहायक के रूप में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, इमारत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी—सीसीटीवी कैमरे, हर फ्लोर पर लॉक दरवाजे। आरोपी को एक पासकोड पहले से पता था, जबकि बाकी ताले तोड़कर वह अंदर घुसा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पीली शर्ट और काले पैंट में घर में दाखिल होता दिखा, जबकि बाहर निकलते समय उसने सफेद पैंट पहन रखी थी और उसके पास काला बैग भी था।

अपनी हरकतों के कारण नौकरी से निकाला गया

द्वारका इलाके के एक होटल से राहुल को जघन्य हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके बारे में खुलासा हुआ है कि उसे डेढ़ महीने पहले घर से निकाल दिया गया था, क्योंकि उसे अन्य नौकरों से पैसे उधार लेने और उन्हें कभी न चुकाने की आदत थी।

हैवान राहुल को पकड़ने 15 टीम बनाईं, चार राज्यों में छापेमारी

जैसे ही पुलिस को शक हुआ कि आरोपी पूर्व घरेलू कर्मचारी है, उसे पकड़ने के लिए करीब 15 टीमें बनाई गईं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। उसके रिश्तेदारों और परिचितों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई। आखिरकार एक मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की लोकेशन पालम-द्वारका इलाके में ट्रेस हुई और बुधवार शाम करीब 6 बजे एक होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ऑनलाइन गेमिंग और नशे का आदी

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, शराब और नशे का आदी था। वह अक्सर आक्रामक व्यवहार करता था और गांव में भी झगड़े करता रहता था। हाल के दिनों में उस पर कर्ज का दबाव था। दक्षिणी दिल्ली में अपने पूर्व मालिक के घर की आर्थिक स्थिति की जानकारी होने के कारण उसने उन्हें निशाना बनाया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।