40 मिनट में रेप करके गला घोंटा, IRS अफसर की बेटी से पहले एक महिला का कर चुका दुष्कर्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूछताछ में उसने रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में सामने आया है राहुल ने अलवर में भी एक महिला का रेप किया है, जिसका केस दर्ज किया गया है।

40 मिनट में रेप करके गला घोंटा, IRS अफसर की बेटी से पहले एक महिला का कर चुका दुष्कर्म

IRS officer daughter murder-rape case: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के मर्डर का मुख्य आरोपी राहुल मीणा (घर का नौकर) गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में सामने आया है राहुल ने अलवर में भी एक महिला का रेप किया है, जिसका केस दर्ज किया गया है।

40 मिनट में रेप करके गला घोंटा

ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार के मुताबिक, IRS अफसर की बेटी की हत्या का शक शुरूआत से ही घर के नौकर पर ही था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसे घर के अंदर आते-जाते देखा गया। आरोपी नौकर 6.24 बजे कॉलोनी में आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद 6.39 पर घर में घुसा और फिर 7.20 पर बाहर निकल गया। इसका मतलब उसने इन्हीं 40 मिनट के अंदर रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ओयो होटल से दबोचा गया

इन सबूतों के आधार पर जांच तेज की गई और पुलिस की 15 टीमों को काम पर लगा दिया गया। कुछ टीमों को राजस्थान, तो कुछ को दिल्ली में रवाना किया गया। इस मामले में पुलिस को जल्द ही एक अमह जानकारी मिली- आरोपी ओयो होटल में छिपा हुआ था। पुलिस ने तुरंत दबोच लिया। आरोपी राहुल से पूछताछ हुई, तो उसने एक-एक कर राज उगलना शुरू कर दिए।

रेप करके चार्जर के तार से घोंटा गला

अब तक हुई पूछताछ में पता चला- आरोपी घर के अंदर घुसा और सीधे ऊपरी मंजिल पर गया, जहां उसने पहले लड़की का रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो राहुल ने हमला किया और फिर रेप किया। इसके बाद मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

घरआरोपीपुलिस

कीमती सामान लेकर घर से हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल ने घटना को अंजाम देने के बाद घर से कीमती सामान बैग में भर लिया था। घर से निकलने से पहले उसने अपने पहने हुए कपड़े भी बदले, ताकि किसी को शक न हो और वह पुलिस द्वारा पकड़ा न जा सके।

अलवर में भी रेप केस दर्ज

जांच में यह भी पता चला कि अलवर में भी इसने कल एक वारदात की थी। आरोपी के खिलाफ वहां भी रेप का केस दर्ज किया गया है। इसमें भी रेप, मर्डर, और रॉबरी की धारा लगाई गई है। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में भी शामिल रहा है, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है।

डेढ महीने पहले ही काम से निकाला था

राहुल के रवैये और चालचन की बात की जाए, तो IRS अफसर ने ऑफिस के एक कलिग के रेफरेंस पर करीब एक साल पहले इसे काम पर रखा था। लेकिन, वह ठीक से काम नहीं करता था। अक्सर गेम खेलता रहता था। पैसे उधार लेता था, तो वापस नहीं करता था। इन्हीं सब बातों के कारण करीब डेढ़ महीने पहले उसी जूनियर कलिग से नौकर को हटाने की बात कही और उसे हटा दिया था। लेकिन अब उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है, इसके पीछे की वजह तलाशी जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।