IIT दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुबह साढ़े 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि IIT दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूद गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

IIT दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान
delhi student suicide

आई आईटी दिल्ली के एक छात्र ने कैंपस की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। 31 साल का छात्र IIT दिल्ली में M.Sc. फिजिक्स का छात्र था। घटना शनिवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है जब छात्र मुख्य गेट से IIT दिल्ली कैंपस में दाखिल हुआ और फिर लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स में छठी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब IIT दिल्ली कैंपस में एक छात्र के इमारत से कूदने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जांच और सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। आगे की जांच में पता चला कि मृतक 31 साल का था और आईआईटी दिल्ली में M.Sc. फिजिक्स विभाग का छात्र था।

गिरने लगी चोट के अलावा कोई और निशान नहीं

आगे की जांच से पता चला कि लिफ्ट से छठी मंजिल पर पहुंचा और इमारत के सामने की तरफ से लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की ओर कूद गया। अब तक की जांच में, गिरने से लगी चोटों के अलावा शरीर पर चोट का कोई और निशान नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया है कि कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, जिसकी जांच तय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी। संस्थान से काउंसलिंग रिकॉर्ड और दूसरी जरूरी जानकारी ली जा रही है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsIIT दिल्ली के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान