Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi igi airport passenger growth stagnant 2025 mumbai csmia record noida airport impact
दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ान क्यों थमी? 2025 में पहली बार नहीं बढ़ी यात्रियों की संख्या

दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ान क्यों थमी? 2025 में पहली बार नहीं बढ़ी यात्रियों की संख्या

संक्षेप:

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 2025 में यात्री संख्या में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई, जिसका मुख्य कारण रनवे मरम्मत और उड़ानों में व्यवधान रहा, जबकि इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।

Jan 09, 2026 01:34 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सदियों से दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) हर साल नई ऊंचाइयों को छूता आ रहा था, लेकिन 2025 में कुछ ऐसा हुआ जो कोविड और 2008 की मंदी को छोड़कर पहली बार देखने को मिला, जब यात्री संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। 2025 में करीब 7.8 करोड़ यात्रियों ने यहां उड़ान भरी या उतरे, जो 2024 के आंकड़े से लगभग बराबर ही रहा। दोनों साल 2023 के 7.2 करोड़ से सिर्फ 8.3% ज्यादा थे। मतलब, वो पुरानी 8% की सालाना ग्रोथ रेट गायब हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों लगी दिल्ली एयरपोर्ट की स्पीड पर लगाम?

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के मुख्य रनवे कई महीनों तक मरम्मत के कारण बंद रहा। मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उत्तर और मध्य भारत के 32 एयरपोर्ट कुछ दिनों के लिए बंद हो गए। पाकिस्तानी एयरस्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद रहने से दिल्ली के पश्चिमी रूट प्रभावित हुए। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 दुर्घटना के बाद एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या घटाई। वहीं दिसंबर में इंडिगो के शेड्यूल में बड़ा व्यवधान आया। चूंकि एयर इंडिया और इंडिगो दोनों का मुख्य हब दिल्ली ही है और दिल्ली उत्तर भारत के दिल में बसा है, इसलिए ये झटके यहां सबसे ज्यादा लगे।

ये भी पढ़ें:साकेत कोर्ट में अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

मुंबई एयरपोर्ट ने चुराई लाइमलाइट

दूसरी तरफ, भारत का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) इन झटकों से थोड़ा कम प्रभावित हुआ। 2025 में यहां रिकॉर्ड 5.6 करोड़ यात्री दर्ज किए गए। ये 2024 से 1.3% और 2023 से 7.6% ज्यादा है। मुंबई ने साबित कर दिया कि लोकेशन और हब का खेल कितना बड़ा फैक्टर होता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में यमुना साफ करने की मुहिम तेज, बारामुला नाले को लेकर बनाया खास प्लान

पूरे भारत में हवाई यात्रा बढ़ी

हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर तस्वीर काफी पॉजिटिव है। DGCA के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-नवंबर 2025 में घरेलू यात्रियों की संख्या 15.3 करोड़ पहुंच गई। ये पिछले साल के मुकाबले 4.8% की बढ़ोतरी है। इंटरनेशनल ट्रैवलर्स भी जनवरी-सितंबर में 5.7 करोड़ हो गए, जो 7.5% ज्यादा है। यानी देश भर में हवाई जहाजों की रौनक बरकरार है, सिर्फ दिल्ली थोड़ा ठहर गई।

ये भी पढ़ें:शाहीन बाग में खुली सीवर लाइन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, जल बोर्ड को लगाई फटकार

नोएडा एयरपोर्ट का इंतजार

शॉर्ट टर्म में दिल्ली की ग्रोथ थोड़ी सुस्त रह सकती है, क्योंकि इस साल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने की उम्मीद है, जो घरेलू यात्रियों का केंद्र बन सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट की क्षमता तो 10.5 करोड़ यात्रियों से ज्यादा की है, लेकिन अभी 8 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। एयरलाइंस को उम्मीद है कि ये 'सांस लेने का समय' दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर (DIAL) अच्छे से इस्तेमाल करेगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।