दिल्ली : पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पीट-पीटकर मारा, फिर गटर में फेंका शव

दिल्ली : पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पीट-पीटकर मारा, फिर गटर में फेंका शव

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में शुक्रवार को एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर शव को उठाकर गटर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद ही महेंद्रा पार्क थाने जाकर सरेंडर करते हुए पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।  

Nov 15, 2025 06:19 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजधानी दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में शुक्रवार को एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर शव को उठाकर गटर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद ही महेंद्रा पार्क थाने जाकर सरेंडर करते हुए पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विष्णु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय विष्णु अपनी पत्नी श्वेता शर्मा एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ राजस्थान नगर की झुग्गी में रहता था। विष्णु पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन शराब तस्करी में पकड़े जाने की वजह से लाइसेंस जब्त हो गया। इसके बाद वह फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को वह शराब के नशे में घर पर आया और पत्नी की पिटाई करने लगा। फिर डंडे से पीट पीटकर श्वेता की हत्या कर दी और रात करीब 2 बजे शव को गटर में फेंक दिया।

राहगीरों ने सूचना दी थी

राहगीरों ने शुक्रवार सुबह गटर में महिला की लाश पड़ी देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच आोपी विष्णु भी खुद महेंद्रा पार्क थाने में पहुंच गया और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।